Get App

LIC IPO में इनवेस्ट करने से पहले जानिए क्या है मोतीलाल ओसवाल AMC की सलाह

कई ब्रोकरेज फर्मों ने कहा है कि कई लोग पहली बार आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं। इस साल की पहली तिमाही में खोले गए डीमैट अकाउंट से इस बात का संकेत मिलता है। ऐसे निवेशकों को एलआईसी के इश्यू में इनवेस्ट तो करना चाहिए, लेकिन बहुत ज्यादा लिस्टिंग गेंस की उम्मीद नहीं करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 5:26 PM
LIC IPO में इनवेस्ट करने से पहले जानिए क्या है मोतीलाल ओसवाल AMC की सलाह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एलआईसी की जो वैल्यूएशन तय की गई है, उससे इनवेस्टर्स को लॉस होने का डर नहीं है।

LIC का आईपीओ बुधवार को खुल जाएगा। इस इश्यू में एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर्स, रिटेल इनवेस्टर्स और एंपलॉयीज को डिस्काउंट मिलेगा। इस वजह से इस आईपीओ को लेकर बहुत उत्साह है। एलआईसी के करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स इस इश्यू में इनवेस्ट करना चाहते हैं।

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर एवं फंड मैनेजर मनीष सोंथालिया ने इस इश्यू को अट्रैक्टिव बताया है। उनका मानना है कि एलआईसी की जो वैल्यूएशन तय की गई है, उससे इनवेस्टर्स को लॉस होने का डर नहीं है।

यह भी पढ़ें : इस मल्टीबैगर NBFC ने 40% डिवीडेंड का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी रिकॉर्ड तिथि

सोंथालिया ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया, "करेंट प्राइस पर इस इश्यू में भारी सब्सक्रिप्शन दिख सकता है। यह इश्यू इनवेस्टर्स के लिए अच्छा है।" एलआईसी इस इश्यू से 21,000 करोड़ रुपये जुटा रही है। एलआईसी की इम्बेडेड वैल्यूएशन के मुकाबले यह इश्यू 1.1 गुना है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब है कि शेयरों की बिक्री से पूरा पैसा सरकार के पास जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें