NBFC कंपनी Morarka Finance की हाल ही में हुई बोर्ड मीटिंग में 40 फीसदी यानी 10 रुपए फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 4 रुपए डिवीडेंड की सिफारिश की गई है जो आगामी एजीएम में सदस्यों के मंजूरी के अधीन है। ये डिवीडेंड उन शेयरधारकों को ही मिलेगा जिनके नाम 21 जून 2022 तक रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होंगे यानी दूसरे शब्दों में कहें तो इस डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि 21 जून 2022 होगी।
कंपनी की 37वीं एजीएम वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए 28 जून 2022 को होगी। रजिस्टर ऑफ मेंबर्स बुधवार 22 जून 2022 से मंगलवार 28 जून 2022 तक बंद रहेंगे।
डिविडेंड के ऐलान के मौके पर बोलते हुए कंपनी के डायरेक्टर बीजे महेश्वरी ने कहा कि हम इस मौके पर अपने उन सभी शेयरधारकों को धन्यावाद देते हैं जिन्होंने Morarka Finance में अपना विश्वास बनाए रखते हुए इसकी विकास यात्रा में अहम योगदान किया है। हम अपने शेयरधारकों के लिए वैल्यू क्रिएट करने NBFC सेक्टर में अपनी लीडरशिप बनाए रखने पर अपना फोकस कायम रखेंगे।
बता दें कि Morarka Finance Limited एक NBFC (Non-Banking Financial Company) है जो आरबीई में रजिस्टर्ड है। कंपनी BSE में लिस्टेड है। ये मल्टीबैगर स्टॉक 1 साल की अवधि में 168 फीसदी से ज्यादा भागा है। हालांकि कैलेंडर ईयर 2022 में इस शेयर में अब तक 0.6% की गिरावट देखने को मिली है।