LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी देश का सबसे बड़ा IPO अगले हफ्ते लॉन्च करने वाली है। कंपनी का इश्यू बुधवार, 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 902-949 रुपए है।

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी देश का सबसे बड़ा IPO अगले हफ्ते लॉन्च करने वाली है। कंपनी का इश्यू बुधवार, 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 902-949 रुपए है।
यह IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें सरकार 3.5% हिस्सेदारी यानी 22.13 करोड़ शेयर बेच रही है। इस साल फरवरी में जब सेबी में DRHP जमा किया गया था तो सरकार की योजना 5% स्टेक बेचने की थी। लेकिन बाद में इसे घटाकर 3.5% कर दिया गया। इश्यू का साइज घटने के बाद भी यह देश का सबसे बड़ा IPO है। सरकार 3.5% हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपए जुटाएगी।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?
बाजार के जानकारों के मुताबिक, LIC के शेयर ग्रे मार्केट में 70 रुपए प्रीमियम पर मिल रहे हैं। एक दिन पहले इसका प्रीमियम 50 रुपए चल रहा था। कंपनी के इश्यू का अपर प्राइस बैंड 949 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में LIC के अनलिस्टेड शेयर 1019 (949+70) रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कब होगा अलॉटमेंट
LIC के शेयरों का अलॉटमेंट 16 मई को होगा। जिन लोगों को ये शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 17 मई तक ये शेयर आ जाएंगे। जिन्हें शेयर अलॉट नहीं होगा उनका पैसा वापस आ जाएगा।
किसको कितना डिस्काउंट
इस IPO में पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को 45 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
DIPM के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने कहा था कि LIC के इश्यू का साइज बिल्कुल सही है और इसमें रिटेल इनवेस्टर्स इंटरेस्ट लेंगे।
नॉर्वे, सिंगापुर और अबूधाबी के सॉवरेन वेल्थ फंड के एंकर इनवेस्टर्स इस मेगा इश्यू में शामिल हो रहे हैं। सोमवार 2 मई को इस बात का ऐलान हो सकता है कि Norges Bank Investment Management, GIC Pte और Abu Dhabi Investment Authority इस इश्यू के एंकर इनवेस्टर हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।