LIC के IPO में सरकार की एंकर इनवेस्टर्स से 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना

LIC के IPO में लगभग दो दर्जन एंकर इनवेस्टर्स हो सकते हैं। कंपनी के बोर्ड में भी बदलाव किया जा रहा है

अपडेटेड Jun 14, 2021 पर 3:47 PM
Story continues below Advertisement

सरकारी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में केंद्र सरकार की एंकर इनवेस्टर्स से 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। IPO से पहले LIC के बोर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा और नए एकाउंटिंग स्टैंडर्ड अपनाए जाएंगे।

मिंट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एंकर इनवेस्टर्स को वैल्यूएशन पूरा होने और IPO की प्राइसिंग तय करने के बाद निमंत्रित किया जाएगा।

एक सूत्र ने कहा कि LIC के IPO में लगभग दो दर्जन एंकर इनवेस्टर्स हो सकते हैं। देश की इस सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी में केवल 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कम से कम एक लाख करोड़ रुपये की हो सकती है।

एंकर इनवेस्टर्स कंपनी के शेयर्स का वह हिस्सा खरीदेंगे जो क्ववालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए है।

LIC ने अपने कम्प्लायंस प्रोसेस को लिस्टिंग नॉर्म्स के अनुसार बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी के बोर्ड में भी बदलाव किए जाएंगे। LIC का बोर्ड अभी कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के नॉर्म्स के अनुसार नहीं है।

IPO के लिए कंपनी की ओर से डॉक्यूमेंट छह महीने के अंदर जमा किए जाएंगे। कंपनी की एनुअल फाइनेंशियल रिपोर्ट तैयार होने के बाद वैल्यूएशन के प्रोसेस में आसानी होगी।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।