सरकार के खजाने में एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) से 20,560 करोड़ रुपये आए हैं। यह इंडिया का सबसे बड़ा आईपीओ (India's Biggest IPO) था। पॉलिसीहोल्डर्स ने इस इश्यू में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इश्यू बंद होने से ठीक पहले फॉरेन इनवेस्टर्स ने भी अच्छी बोली लगाई। एलआईसी ने इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 949 रुपये की दर से शेयर अलॉट किए हैं। कंपनी ने 902 से 949 रुपये प्राइस बैंड तय किया था। यह शेयर 17 मई को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा।
