Get App

LIC की लिस्टिंग से इस हफ्ते IPO मार्केट में भी बढ़ेगी 'गर्मी', निवेश के 3 नए मौके भी मिलेंगे

यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) के बाद ग्लोबल ग्रोथ की चिंताओं और महंगाई में बढ़ोतरी के बीच सेकेंडरी मार्केट में उतार-चढ़ाव से सभी आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (grey market premium) पर असर पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2022 पर 11:13 AM
LIC की लिस्टिंग से इस हफ्ते IPO मार्केट में भी बढ़ेगी 'गर्मी', निवेश के 3 नए मौके भी मिलेंगे
कई IPO की लॉन्चिंग और एक मेगा लिस्टिंग के साथ इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट में तगड़ी हलचल देखने को मिलेगी

कई IPO की लॉन्चिंग और एक मेगा लिस्टिंग के साथ इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में तगड़ी हलचल देखने को मिलेगी। हालांकि, यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) के बाद ग्लोबल ग्रोथ की चिंताओं और महंगाई में बढ़ोतरी के बीच सेकेंडरी मार्केट में उतार-चढ़ाव से सभी आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (grey market premium) पर असर पड़ा है।

बहुप्रतीक्षित एलआईसी (LIC IPO) का मंगलवार को शेयर बाजार पर आगाज होने जा रहा है। यह इस कैलेंडर वर्ष में बीएसई और एनएसई पर नौवें शेयर की लिस्टिंग होगी।

LIC IPO की फ्लैट या मामूली बढ़त के साथ हो सकती है लिस्टिंग

ग्रे मार्केट प्रीमियम से स्पष्ट रूप से संकेत मिलते हैं कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी की 949 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में फ्लैट या निगेटिव लिस्टिंग हो सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने कहा कि रिटेल इनवेस्टर्स, कर्मचारी और पॉलिसीहोल्डर्स को बड़ा डिस्काउंट मिला है, जिससे यह उनके लिए प्रीमियम लिस्टिंग हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें