Get App

LIC IPO : ग्रे मार्केट में प्रीमियम बहुत कम रह गया, फिर भी आपको हो रहा प्रॉफिट, जानिए कैसे

यह आईपीओ 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा छह गुना सब्सक्राइब हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 11:59 AM
LIC IPO : ग्रे मार्केट में प्रीमियम बहुत कम रह गया, फिर भी आपको हो रहा प्रॉफिट, जानिए कैसे
एलआईसी ने पॉलिसीहोल्डर को प्रति शेयर 60 रुपये डिस्काउंट दिया है। रिटेल इनवेस्टर और एंप्लॉयीज को प्रति शेयर 45-45 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।

LIC का आईपीओ 9 मई को बंद हो गया। इस आईपीओ का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। इसका प्रचार महीनों पहले अखबार, वेबसाइट्स और टीवी चैनलों पर शुरू हो गया था। रिटेल इनवेस्टर्स, पॉलिसीहोल्डर्स और एंप्लॉयीज को डिस्काउंट ने इस आईपीओ को और अट्रैक्टिव बना दिया। लेकिन, अचानक आए आरबीआई के एक बड़े ऐलान ने इस आईपीओ की चमक घटा दी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार दोपहर 2 बजे रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ा दिया। इस खबर को सुनते ही शेयर बाजार डगमगाने लगा। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 2 फीसदी से ज्यादा करीब 1300 अंक गिरकर बंद हुआ। ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयर पर प्रीमियम को भी बड़ा झटका लगा। अभी ग्रे मार्केट में प्रीमियम प्रति शेयर सिर्फ 16 रुपये रह गया है।

यह भी पढ़ें : JSW Group अंबुजा सीमेंट और ACC के लिए लगाएगा 7 अरब डॉलर की बोली

यह आईपीओ 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा छह गुना सब्सक्राइब हुआ। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। हालांकि, सरकार ने यूक्रेन क्राइसिस के चलते स्टॉक मार्केट में आई गिरावट के बाद इस आईपीओ का आकार घटा दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें