LIC IPO: लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। अब यह पता चल गया है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का IPO 4 मई को खुलने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 मई को बंद होगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इश्यू प्राइस पर डिस्काउंट देने का भी ऐलान किया है। यह डिस्काउंड कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स, छोटे निवेशकों और कर्मचारियों को मिलने वाला है।
