LIC IPO: डीमैट अकाउंट नहीं होने से निराश हैं? आज ही ओपन करें डीमैट अकाउंट और लगाएं बोली

आप SBI के YONO ऐप पर फटाफट डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलकर LIC के आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। एसबीआई पहले साल के लिए ओपनिंग चार्ज और डीपी एएमसी से छूट दे रहा है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 9:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC के शेयर 17 मई को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। इससे पहले पता चल जाएगा कि आपको शेयर एलॉट हुए हैं या नहीं।

LIC के आईपीओ में बोली लगाने के लिए आपके पास आज आखिरी मौका है। यह इश्यू 4 मई को खुला था। रविवार शाम तक यह इश्यू 1.79 सब्सक्राइब हो चुका था। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी 1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स पॉलिसीहोडर्स कैटेगरी में मिला है। यह 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। अगर आप डीमैट अकाउंट नहीं होने से इस इश्यू में बोली नहीं लगा पा रहे हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं है।

आप SBI के YONO ऐप पर फटाफट डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलकर LIC के आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। एसबीआई पहले साल के लिए ओपनिंग चार्ज और डीपी एएमसी से छूट दे रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसके बारे में बताया है।

यह भी पढ़ें : Reliance बनी 100 अरब डॉलर सालाना आय वाली देश की पहली कंपनी, ब्रोकरेजेस ने जानें स्टॉक पर निवेश राय


 

एसबीआई ने कहा है कि आज आप अपने इनवेस्टमेंट जर्नी की शुरुआत करें। अब योनो पर डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें। पहले साल अकाउंट ओपनिंग चार्ज और डीपी एएमसी से पूरी छूट मिलेगी। उसने योनो ऐप डाउनलोड करे की सलाह दी है।

LIC ने देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेश किया है। आईपीओ के लिए 902 से 949 रुपये का प्राइस बैंड तय है। आपको कम से कम 15 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है तो आप पॉलिसीहोल्डर कोटा के तहत अप्लाई कर सकते हैं। अगर नहीं है तो आपको रिटेल इनवेस्टर्स कोटा के तहत अप्लाई करना होगा। एलआईसी पॉलिसीहोल्डर को प्रति शेयर 60 रुपये और रिटेल इनवेस्टर को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट दे रही है।

LIC के शेयर 17 मई को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। इससे पहले पता चल जाएगा कि आपको शेयर एलॉट हुए हैं या नहीं। शेयर एलॉट नहीं होने की स्थिति में आपके पैसे अकाउंट से रिलीज हो जाएंगे। इस तरह आपका पैसा सिर्फ 7-10 दिन के लिए ब्लॉक होगा। आखिर में बोली लगाने वाले इनवेस्टर्स का पैसा बहुत कम दिन के लिए ब्लॉक होगा।

YONO पर ऐसे ओपन करें डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट

1. योनो ऐप ओपन करें।

2. एसबीआई योनो ऐप पर लॉग-इन करें।

3. मेन मेन्यू में इनवेस्टमेंट सेक्शन में जाएं।

4. सभी जरूरी जानकारियां भरें।

5. कनफर्म ऑप्शन को क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।