Get App

LIC IPO में म्यूचुअल फंडों ने क्यों किए 4000 करोड़ रुपये इनवेस्ट?

करीब 99 म्यूचुअल फंडों ने एलआईसी के आईपीओ में निवेश किया है। इनके अलावा फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स, पेंशन फंड्स, कॉर्पोरेट्स और इंश्योरेंस कंपनियों ने बतौर एंकर इनवेस्टर इस इश्यू में इनवेस्ट किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 4:02 PM
LIC IPO में म्यूचुअल फंडों ने क्यों किए 4000 करोड़ रुपये इनवेस्ट?
एंकर इनवेस्टर्स के पोर्शन में सबसे ज्यादा इनवेस्ट म्यूचुअल फंडों ने किया है। इनमें सबसे आगे एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड, आईसीआईसीआई वैल्यू डिस्ककवरी और एसबीाई बैलेंस्ड एडवॉन्टेज फंड हैं।

LIC के आईपीओ में म्यूचुअल फंडों ने 4000 करोड़ रुपये इनवेस्ट किए हैं। उन्होंने बतौर एंकर इनवेस्टर्स यह निवेश किया। कंपनी का आईपीओ एंकर इनवेस्टर्स के लिए 2 मई (सोमवार) को खुला था। दूसरे सभी इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 4 मई (बुधवार) को खुलेगा।

करीब 99 म्यूचुअल फंडों ने एलआईसी के आईपीओ में निवेश किया है। इनके अलावा फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स, पेंशन फंड्स, कॉर्पोरेट्स और इंश्योरेंस कंपनियों ने बतौर एंकर इनवेस्टर इस इश्यू में इनवेस्ट किया है। एलआईसी इस इश्यू से 21,000 करोड़ रुपये जुटा रही है। यह इंडिया का सबसे बड़ा आईपीओ है।

यह भी पढ़ें : Titan Q4 Results: मुनाफा 7.2% घटकर 491 करोड़ पर आया, बाजार अनुमानों से रहा कम

इस इश्यू में इनवेस्ट करने वाले एक म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर ने कहा, "शुरुआत में दोगुना इम्बेडेड वैल्यू की चर्चा थी। अब आईपीओ की कीमत इम्बेडेड वै्यू का 1.1 गुना है। इसलिए इसका प्राइस सही है। शेयर फ्लोट भी घटाकर 21,000 करोड़ रुपये किया गया है। सरकार एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। पहले उसने 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनाया था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें