LIC IPO: 5वें दिन 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा 5.04 गुना और रिटेल पोर्शन 1.59 गुना भरा

LIC IPO में पॉलिसीहोल्डर्स सबसे आगे रहे, क्योंकि उनके रिजर्व हिस्से को 5.04 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके बाद कर्मचारियों का कोटा 3.79 गुना सब्सक्राइब किया गया

अपडेटेड May 08, 2022 पर 8:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO: 5वें दिन 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू (FILE PHOTO)

LIC IPO: सब्सक्रिप्शन के पांचवें दिन 8 मई तक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का पब्लिक इश्यू 1.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस ऑफर को 16.2 करोड़ इक्विटी शेयरों के IPO साइज के मुकाबले 29.07 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। बिडिंग में पॉलिसी होल्डर सबसे आगे रहे, क्योंकि उनके रिजर्व हिस्से को 5.04 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके बाद कर्मचारियों का कोटा 3.79 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स का पोर्शन 1.59 गुना सब्सक्राइब किया गया।

सरकार इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए जनता को 22.13 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके 21,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। IPO का सब्सक्रिप्शन 9 मई को बंद हो जाएगा।

वीकेंड होने के बावजूद IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा। सात और आठ मई को वीकेंड होने से अमूमन कारोबार बंद रहता, लेकिन विशेष व्यवस्था के तहत शनिवार-रविवार को भी इस इश्यू की खरीदारी जारी रही।


LIC ने इस विशेष व्यवस्था के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। शायद ये पहला मौका है, जब किसी पब्लिक इश्यू के दौरान शनिवार-रविवार को भी खरीद की छूट दी गई है। पहले उसे सिर्फ शनिवार के लिए छूट मिली थी, लेकिन रविवार भी इसमें शामिल कर दिया गया था।

LIC IPO : अगर आप हैं एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर तो इस कोटे में निवेश से पहले जान लें ये 5 बातें

विशेष व्यवस्था के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी निर्धारित बैंक ब्रांच को रविवार को भी खुला रखने का निर्देश दिया है, ताकि लोग LIC IPO की खरीद के लिए अप्लाई कर सकें।

इस बारे में सरकार की तरफ से ASB सर्विस वाली सभी बैंक ब्रांच को खोले रखने का अनुरोध किया गया है। ASBA व्यवस्था के जरिए कोई निवेशक पब्लिक इश्यू में शेयरों की खरीद के लिए आवेदन कर सकता है।

LIC ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया है। कुछ शेयर LIC के कर्मचारियों और पॉलिसीहोल्डर्स के लिए भी रिजर्व रखे गए हैं। इश्यू के जरिए LIC के 22.13 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। LIC के 17 मई को शेयर बाजार में लिस्टिड होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।