LIC IPO : अगर आप हैं एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर तो इस कोटे में निवेश से पहले जान लें ये 5 बातें

एलआईसी पॉलिसीहोल्डर्स जिनका पैन 28 फरवरी तक पॉलिसी से लिंक है, वह पॉलिसीहोल्डर कोटा के लिए पात्र हैं

अपडेटेड May 06, 2022 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO के उसके पॉलिसीहोल्डर्स के बीच हिट होने की मुख्य वजह उनको मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट है

LIC IPO : एलआईसी का आईपीओ दूसरे दिन ही 1.3 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इमें एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर्स के हिस्से को मिला 3.11 गुना सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। कर्मचारियों का हिस्सा 2.21 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के कोटे को 93 फीसदी आवेदन मिल चुके हैं। डिसइनवेस्टमेंट लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार की एलआईसी आपीओ के जरिये 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

LIC IPO के उसके पॉलिसीहोल्डर्स के बीच हिट होने की मुख्य वजह उनको मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट है। अगर आप एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर हैं और LIC IPO के लिए सब्सक्राइब करना चाहते हैं, तो यहां बताई जा रही कुछ बातें आपके लिए जानना जरूरी हैं...

कौन से पॉलिसीहोल्डर्स खरीद सकते हैं एलआईसी आईपीओ?


LIC ने अपने ड्राफ्ट पेपर में लिस्टिंग के क्राइटीरिया के साथ पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। याद रखिए कि IPO में भाग लेने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है। यदि कोई पॉलिसीहोल्डर आईपीओ के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे अपने डीमैट अकाउंट में फर्स्ट अकाउंट होल्डर होना चाहिए। यदि यह एक ज्वाइंट अकाउंट है तो आपको पहला या प्राइमरी होल्डर होना चाहिए।

LIC IPO: पिछले तीन दिनों में GMP घटा, जानिए आज क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

दूसरी बात, एलआईसी पॉलिसीहोल्डर्स जिनका पैन 28 फरवरी तक पॉलिसी से लिंक है, वह पॉलिसीहोल्डर कोटा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा पॉलिसी मैच्योरिटी, सरेंडर या पॉलिसीहोल्डर की डेथ के चलते रिकॉर्ड से बाहर नहीं होनी चाहिए।

LIC IPO : कौन से डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

आपको एक एलआईसी पॉलिसी की जरूरत होगी जो आपके डीमैट अकाउंट से जुड़ पैन से लिंक हो। एक डीमैट अकाउंट (demat account) खोलने के लिए, आप एक आइडेंडिटी प्रूफ, एज प्रूफ, पैन डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि की जरूरत है।

LIC क्या शेयरों की लिस्टिंग के बाद Sensex का हिस्सा बन पाएगी?

LIC IPO का प्राइस और साइज

LIC के आईपीओ का प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। LIC ने अपने 21,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए मूल्य दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। एंकर इनवेस्टर्स पहले ही एलआईसी के आईपीओ में 5,000 करोड़ रुपये लगा चुके हैं।

LIC IPO का आज क्या है जीएमपी

बाजार के जानकारों ने कहा कि ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयर 65 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध है, जो कल के समान ही है। हालांकि मार्केट में निगेटिव सेंटीमेंट के चलते पिछले कुछ दिनों में प्रीमियम 90 रुपये से घटकर 65 रुपये पर आ गया है।

कहां से करें सब्सक्राइब

एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर्स Groww, Upstox और Zerodha जैसे ब्रोकरेज ऐप्स या किसी अन्य डिपॉजिटरी पार्टिसिपैंट्स (डीपी) के प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से इश्यू बुक कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।