LIC IPO : भारतीय शेयर बाजार में LIC की है कितनी हिस्सेदारी? जानिए उसकी टॉप होल्डिंग्स

LIC  की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक में है अहम हिस्सेदारी

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज वेंचुरा सिक्योरिटीज के मुताबिक, भारतीय बाजार में संतुलन कायम करने में अहम भूमिका निभाती रही है एलआईसी

LIC IPO : लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का IPO जैसे-जैसे लॉन्चिंग के करीब पहुंच रहा है, इसको लेकर मार्केट में दिलचस्पी और बढ़ती जा रही है। इसका इश्यू मार्केट में आने से पहले LIC से जुड़ा एक सबसे बड़ा  आंकड़ा सामने आया है, जिससे भारत के इक्विटी बाजार में उसके स्ट्रैटजिक रोल के बारे में पता चलता है।

ब्रोकरेज वेंचुरा सिक्योरिटीज द्वारा जारी डाटा के मुताबिक, 14 फरवरी 2022 तक बीएसई (BSE) पर लिस्ट 5,249 स्टॉक्स की कुल 255.4 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप में LIC की 3.7 फीसदी (9.4 लाख करोड़ रुपये) का स्वामित्व था, जो विभिन्न कंपनियों में उसकी हिस्सेदारी के जरिये थी।

लिस्टेड कंपनियों की शेयरहोल्डिंग में है अहम भूमिका


ब्रोकरेज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा, “यह कई लिस्टेड कंपनियों की शेयरहोल्डिंग में अहम भूमिका निभाती है और फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) होल्डिंग के जवाब में संतुलन कायम करती है। उदाहरण के लिए, आईटीसी (ITC) में LIC की 16.23 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि एफपीआई की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी है। यह इसलिए अहम है, क्योंकि कंपनी में प्रमोटर की कोई हिस्सेदारी नहीं है।”

LIC ने IPO से पहले लिस्टेड कंपनियों में घटाई अपनी हिस्सेदारी, ₹9.53 लाख करोड़ का है निवेश: रिपोर्ट

RIL में LIC की 6.13 फीसदी हिस्सेदारी

दिग्गज बीमा कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) भी शामिल है, जिसमें दिसंबर, 2021 तक LIC की 6.13 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके अलावा टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक में भी एलआईसी की अहम हिस्सेदारी है।

इन कंपनियों में है 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी

दूसरी तरफ, आईटीसी, हिंदुस्तान कॉपर, एनएमडीसी, एमटीएनएल, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल), ऑयल इंडिया ऐसी कुछ कंपनियां हैं, जिनमें LIC की 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।

इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 साल में दिखी 143% की तेजी, जानिए क्या है इस शेयर पर Edelweiss की राय

वहीं एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स, इंडिया सीमेंट्स, भारत बिजली, सीडीएसएल, डीसीएम श्रीराम, ग्रेसिम, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, टाटा स्टील और टाटा पावर आदि के बोर्ड्स में एलआईसी के नामित डायरेक्टर्स भी शामिल हैं।

आगे ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं

वेंचुरा ने अपने नोट में कहा, “भारत की जीवन बीमा कंपनियों के लिए कोविड-19 का दौर परीक्षा की घड़ी के समान था। इस मुश्किल दौर में भी इनके अच्छे प्रदर्शन से उनके मजबूत ग्रोथ की राह पर बढ़ने के संकेत मिलते हैं। मार्केट लीडर होने के कारण LIC के लिए भविष्य में ग्रोथ की संभावनाओं का ज्यादा फायदा मिलने के अवसर हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।