देश के अब तक के 5 सबसे बड़े IPO का कैसा रहा प्रदर्शन? 4 ने डुबोया निवेशकों का पैसा, 1 ने दिया मामूली रिटर्न
LIC का IPO निवेशकों के लिए आज से खुला है। आइए इस मौके पर देश के अब तक के 5 सबसे बड़े आईपीओ के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं-
MoneyControl News
अपडेटेड May 04, 2022 पर 10:10 PM
देश के पिछले 5 सबसे बड़े आईपीओ में से 4 में निवेशकों को भारी घाटा हुआ है
LIC IPO: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) एलआईसी ने बुधवार को देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया। बीमा कंपनी इस आईपीओ के जरिए 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। एलआईसी के आईपीओ को पहले दिन 67 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है, जिसे आईपीओ के भारी साइज को देखते हुए अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है। शेयर बाजार और निवेशक लंबे समय से इस देश के इस सबसे बड़े आईपीओ को इंतजार कर रहे थे। हालांकि आईपीओ का बड़ा साइज हमेशा सफलता की गारंट नहीं नहीं होता है। इसके उलट अगर शेयर बाजार का इतिहास देखें, तो अब तक के लगभग सभी बड़े आईपीओ ने निवेशकों के पैसे डुबाने का ही काम किया है।
देश के पिछले 5 सबसे बड़े आईपीओ में से 4 में निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। इन कंपनियों में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications), रिलायंस पावर (Reliance Power), कोल इंडिया (Coal India) और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (General Insurance Corporation) का नाम शामिल हैं, जिनमें निवेशकों के 20 से 97 फीसदी पैसा डूब चुका है। वहीं सिर्फ एक कंपनी SBI कार्ड्स और पेमेंट्स सर्विसेज (SBI Card and Payment Services) के शेयर हरे निशान में है। हालांकि इसने भी अपने बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले निवेशकों को काफी कम महज 4 फीसदी रिटर्न दिया है।
LIC का IPO निवेशकों के लिए आज से खुला है। ऐसे में आइए देश के अब तक के 5 सबसे बड़े आईपीओ के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं-
वन97 कम्युनिकेंश लिमिटेड (Paytm)
IPO का साइज: 18,000 करोड़ रुपये
IPO कब आया: नवंबर 2021
कितना सब्सक्राइब हुआ: 1.89 गुना
IPO का इश्यू प्राइस: 2,150 रुपये
मौजूदा बाजार भाव: 583.25 रुपये
आईपीओ निवेशकों को घाटा/मुनाफा: 6 महीने में 72.88% घटी वैल्यू