LIC IPO: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) एलआईसी ने बुधवार को देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया। बीमा कंपनी इस आईपीओ के जरिए 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। एलआईसी के आईपीओ को पहले दिन 67 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है, जिसे आईपीओ के भारी साइज को देखते हुए अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है। शेयर बाजार और निवेशक लंबे समय से इस देश के इस सबसे बड़े आईपीओ को इंतजार कर रहे थे। हालांकि आईपीओ का बड़ा साइज हमेशा सफलता की गारंट नहीं नहीं होता है। इसके उलट अगर शेयर बाजार का इतिहास देखें, तो अब तक के लगभग सभी बड़े आईपीओ ने निवेशकों के पैसे डुबाने का ही काम किया है।
