LIC IPO: मार्च 2022 यानी वित्त वर्ष 2021-2022 के आखिरी महीने में LIC का IPO आने वाला है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है। ऐसे में सभी लोग इसमें निवेश करके स्लॉट चाहते हैं। लेकिन जो LIC के पॉलिसी होल्डर्स हैं, उन्हें इसमें 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी LIC में अपना प्रॉफिट बुक करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे।
LIC के मुताबिक पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 28 फरवरी तय की गई है। इसका मतलब है कि अगर LIC पॉलिसी होल्डर्स LIC IPO की सदस्यता लेना चाहते हैं तो उनका पैन कार्ड LIC पॉलिसी से लिंक करना जरूरी है।
ऐसे में अगर आप यदि 28 फरवरी से पहले आप यह काम नहीं करते हैं तो पॉलिसीहोल्डर्स को मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलेगा। LIC के DRHP के मुताबिक, “हमारे कॉरपोरेशन के एक पॉलिसीहोल्डर को सुनिश्चित करना होगा कि सेबी के पास DHRP जमा करने की तारीख से दो हफ्ते के भीतर यानी 28 फरवरी, 2022 तक हमारे कॉरपोरेशन के पॉलिसी रिकॉर्ड में उनकी PAN डिटेल अपडेट हो जाए। नहीं तो उन्हें इलिजिबल पॉलिसीहोल्डर नहीं माना जाएगा। इसके अलवा IPO में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट भी होना जरूरी है।
जानिए LIC की साइट पर पैन डिटेल कैसे करें अपडेट
इसके लिए सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। होमपेज पर 'Online PAN Registration' विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर रजिस्ट्रेशन पेज पर 'Proceed' पर क्लिक करें। नए पेज पर पैन, ईमेल, मोबाइल नंबर और पॉलिसी नंबर दर्ज करें। इसके बा कैप्चा कोड दर्ज करें। अब OTP रिक्वेस्ट पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। अब OTP डालें और सब्मिट कर दें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन होने का मैसेज मिल जाएगा। इस तरह आपका LIC पॉलिसी नंबर आपके PAN अकाउंट नंबर से लिंक हो जाएगा और आपके LIC के IPO में सफल निवेश होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।