LIC IPO: इश्यू का एंकर बुक 2 मई को खुलेगा, सरकार ने प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया

LIC शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपए जुटाएगी, ऑफर फॉर सेल में कंपनी 22.13 करोड़ शेयर ऑफर कर रही है

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपए जुटाएगी

LIC IPO: जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation of India) के इश्यू का प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया गया है। कंपनी का एंकर बुक 2 मई को खुल रहा है। सूत्रों ने बताया कि एंकर बुक के लिए एक दिन ज्यादा दिया जा रहा है। आमतौर पर एंकर बुक किसी इश्यू का सब्सक्रिप्शन खुलने से एक दिन पहले लॉन्च होता है। लेकिन LIC के लिए एंकर बुक दो दिन -2 मई और 3 मई- खुला है। इसी तरह कंपनी का इश्यू भी तीन दिन के लिए नहीं बल्कि 4 दिन के लिए खुला है।

LIC शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपए जुटाएगी। ऑफर फॉर सेल में कंपनी 22.13 करोड़ शेयर ऑफर कर रही है। कंपनी ने 5.92 करोड़ शेयर एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। कर्मचारियों के लिए 15.8 लाख शेयर रिजर्व रखा गया है। वहीं पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 2.21 करोड़ शेयर अलग रखा गया है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 9.83 करोड़ शेयर आरक्षित हैं।

कितनी मिल रही है छूट?


CNBC TV 18 को सूत्रों से जानकारी मिली है कि पॉलिसी होल्डर्स को इश्यू पर 60 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। छोटे निवेशक और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 40 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

सरकार इस इश्यू में 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है। 949 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से सरकार 21,000 करोड़ रुपए जुटा रही है। इस हिसाब से LIC का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए बैठता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।