LIC IPO: देश का सबसे बड़ा इश्यू 6 दिन के सब्सक्रिप्शन के बाद 9 मई को बंद हुआ था। आज 12 मई को इसके शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है। अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया है तो BSE की वेबसाइट से जान सकते हैं कि आपको LIC का शेयर मिला या नहीं। इसके अलावा कंपनी की रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies Limited की साइट पर जाकर भी आप शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। लेकिन शेयरों का अलॉटमेंट होने के बाद ही आपको स्टेटस नजर आएगा। अगर स्टेटस नजर नहीं आ रहा है तो इसके मायने हैं कि शेयरों का अलॉटमेंट अभी नहीं हुआ है।
बीएसई से चेक करने के लिए आपको bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग-इन करना होगा। केफिन पर चेक करने के लिए kprism.kfintech.com/ipostatus/ पर जाना होगा।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस
1. सबसे पहले बीएसई के लिंक पर जाएं।
3. अपना एलआईसी अप्लिकेशन नंबर एंटर करें।
4. अपना पैन डिटेल्स एंटर करें।
5. 'I am not a robot' पर क्लिक करें।
6. सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
फिर आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
KFin वेबसाइट पर क्या होगा प्रोसेस?
1. आपको केफिन के लिंक kprism.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करना होगा।
3. अप्लिकेशन नंबर या DPID/Client ID या PAN एंटर करें।
4. आप अप्लिकेशन नंबर डालें।
6. सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
अगर आपको LIC के शेयर नहीं मिलते हैं तो आपका रिफंड 13 मई को शुरू हो जाएगा। अगर शेयर अलॉट होते हैं तो 16 मई तक डीमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा। स्टॉक एक्सचेंज पर LIC के शेयरों की लिस्टिंग 17 मई को होगी।
कितना हुआ था सब्सक्रिप्शन?
कंपनी का इश्यू करीब तीन गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस इश्यू में पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा सबसे ज्यादा 6.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल अप्लिकेशंस में 60 फीसदी पॉलिसीहोल्डर्स के थे। एलआईसी के कर्मचारियों ने भी इस आईपीओ में जमकर बोली लगाई। इस वजह से एंप्लॉयीज कोटा 4.40 गुना सब्सक्राइब हो गया। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी 2.91 सब्सक्राइब हुई। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।