Get App

LIC IPO में क्या लिस्टिंग के बाद आपको फटाफट प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए?

इस इश्यू को लेकर इनवेस्टर्स में जिस तरह का उत्साह दिखा, उससे लगता है कि ज्यादातर इस आईपीओ में लिस्टिंग गेंस के लिए इनवेस्ट कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 6:09 PM
LIC IPO में क्या लिस्टिंग के बाद आपको फटाफट प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए?
अभी ग्रे मार्केट में इस पर प्रति शेयर 16 रुपये का प्रीमियम चल रहा है।

LIC का मेगा IPO 9 मई को बंद हो गया। 17 मई को यह स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होगा। क्या आपने इस इश्यू में फटाफट मुनाफा कमाने के लिए इनवेस्ट किया है या आप लॉन्ग टर्म इनवेस्टर हैं? यह सवाल आपको खुद से जरूर पूछ लेना चाहिए। दरअसल, इस इश्यू को लेकर इनवेस्टर्स में जिस तरह का उत्साह दिखा, उससे लगता है कि ज्यादातर इस आईपीओ में लिस्टिंग गेंस के लिए इनवेस्ट कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ऐसा इश्यू है, जो दोनों तरह के इनवेस्टमेंट के लिए सही है। फटाफट मुनाफा बुक करना ठीक रहेगा या लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट सही रहेगा, यह फैसला आपको करना होगा। अगर आपके पास ऐसा पैसा है, जिसे आप कुछ साल तक शेयरों में रख सकते हैं तो फिर एलआईसी का शेयर आपको निराश नहीं करेगा। अगर आप पैसे को लंबे समय तक ब्लॉक नहीं करना चाहते हैं तो आप फटाफट प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : निफ्टी में देखने को मिल सकता है बाउंसबैक, 2-3 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

एक प्रमुख फंड मैनेजर ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, "सरकार ने एलआईसी की वैल्यूएशन घटाई है। इससे यह आईपीओ अट्रैक्टिव हो गया। कंपनी की बुनियादी स्थिति मजबूत है। ग्रोथ की भी अच्छी संभावना है। तीन से चार साल में यह शेयर बहुत अच्छा रिटर्न दे सकता है। अभी कई ऐसे मोर्चे हैं, जहां एलआईसी की स्थिति कमजोर है। कंपनी वहां अपनी स्थिति मजबूत कर प्रॉफिट कमाने की अपनी क्षमता में बढ़ोतरी कर सकती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें