LIC IPO Subscription Status: तीसरे दिन अब तक 1.03 गुना भरा इश्यू, जानिए रिटेल इनवेस्टर्स ने कितना किया निवेश

LIC के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 65 रुपए पर चल रहा है

अपडेटेड May 06, 2022 पर 10:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC का इश्यू शनिवार और रविवार को भी खुला है

LIC IPO Subscription Status: देश के सबसे बड़े IPO का आज तीसरा दिन है। अब तक कंपनी का इश्यू 1.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 40 फीसदी भरा है। वहीं HNI के लिए रिजर्व पोर्शन में 47 फीसदी बुकिंग हुई है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 93% सब्सक्राइब हुआ है।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

LIC के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम भी इश्यू के सब्सक्रिप्शन के मुताबिक चल रहा है। ग्रे मार्केट में आज कंपनी के इश्यू 65 रुपए पर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।


आज ग्रे मार्केट प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं आया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, सेकेंडरी मार्केट गुरुवार को भी बुधवार के बंद भाव के आसपास ही रहा। यही वजह रही कि LIC के इश्यू प्राइस में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हालांकि पिछले तीन दिनों में LIC के इश्यू का GMP 90 रुपए से घटकर 65 रुपए पर आ गया है। इश्यू प्राइस घटने की एक वजह कमजोर मार्केट सेंटीमेंट है। वैसे ये उम्मीद भी है कि एकबार बाजार का सेंटीमेंट अगर सुधरता है तो LIC के ग्रे मार्केट प्रीमियम में भी सुधार होगा।

LIC IPO: पिछले तीन दिनों में GMP घटा, जानिए आज क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

शनिवार-रविवार को भी खुला है इश्यू

LIC का इश्यू शनिवार और रविवार को भी खुला है। सरकार ने इसके लिए ASBA डेजिगनेटेड बैंकों को 7 और 8 मई को भी खुला रहने का निर्देश दिया है।

सरकार इस इश्यू में 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें से 10% कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व है। वहीं LIC के कर्मचारियों के लिए 0.7% पोर्शन रिजर्व है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 31.25% हिस्सा अलग रखा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।