LIC IPO: 4 मई को खुलेगा इश्यू, जानिए इश्यू साइज, प्राइस बैंड और वैल्यूएशन

LIC का इश्यू प्राइस 950-1000 रुपए तय हो सकता है लेकिन अभी यह फाइनल नहीं है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 10:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO: 66 साल पुरानी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के इश्यू डेट का ऐलान हो गया है। कंपनी का IPO 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। LIC ने फरवरी में सेबी के पास ड्राफ्ट जमा किया था। पहले सरकार इसमें 5% हिस्सेदारी बेचने वाली थी लेकिन अब इसे घटाकर 3.5% कर दिया गया है।

LIC के बोर्ड ने 23 अप्रैल को इस बात की मंजूरी दी थी कि सरकार मिनिमम 5% के बजाय सिर्फ 3.5% हिस्सेदारी बेच सकती है।

सरकार अपनी हिस्सेदारी 21,000 करोड़ रुपए में बेचने वाली है। इस हिसाब से कंपनी का कुल वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए है।


क्या हो सकता है प्राइस बैंड?

LIC का इश्यू प्राइस 950-1000 रुपए तय हो सकता है। पहले यह IPO मार्च में ही आने वाला था। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार के भारी उतारचढ़ाव को देखते हुए यह योजना टाल दी गई।

12 मई तक है वक्त

LIC ने फरवरी में सेबी के पास ड्राफ्ट जमा किया था। उस हिसाब से कंपनी के पास इश्यू लाने के लिए 12 मई तक का वक्त है। अगर तब तक इश्यू लॉन्च नहीं होता तो दोबारा DRHP सेबी के पास जमा करना पड़ता।

कंपनी का मार्केट शेयर

66 साल पुरानी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा है। 2020 में प्रीमियम कलेक्शन के हिसाब से यह दुनिया की पाचवीं सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। LIC का IPO भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा इश्यू होगा। इसकी मदद से सरकार फिस्कल ईयर 2023 में 65,000 करोड़ रुपए का डिस्इनवेस्टमेंट टारगेट हासिल कर सकती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।