LIC IPO: कुछ ही मिनट में ओपन होगा डीमैट अकाउंट, पेटीएम मनी की QR Code फैसिलिटी का उठाएं फायदा

पेटीएम मनी ने प्री-ओपन्ड आईपीओ अप्लिकेशंस भी शुरू किया है। इससे एलआईसी का आईपीओ खुलने से पहले ही इनवेस्टर्स उसके लिए अप्लाई कर सकेंगे

अपडेटेड May 04, 2022 पर 5:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC का आईपीओ 4 मई को खुल गया है। इसमें 9 मई तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

LIC IPO में आप इनवेस्ट करना चाहते हैं? अगर आपका डीमैट अकाउंट अब तक नहीं खुला है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज यह आईपीओ खुल गया है। इससे ठीक पहले पेटीएम मनी ने बहुत अच्छी फैसिलिटी शुरू की है। इसकी मदद से मिनटों में डीमैट अकाउंट खुल जाएगा। पेटीएम मनी की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने इस सुविधा का ऐलान किया है। पेटीएम मनी ने किराना की दुकानों क्यूआर कोड लगाया है। कोई व्यक्ति इसकी मदद से फ्री में डीमैट अकाउंट खोल सकता है।

डीमैट अकाउंट शेयरों या आईपीओ में पैसे लगाने के लिए जरूरी है। पेटीएम मनी ने प्री-ओपन्ड आईपीओ अप्लिकेशंस भी शुरू किया है। इससे एलआईसी का आईपीओ खुलने से पहले ही इनवेस्टर्स उसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। दरअसल, इनवेस्टर्स के रिकॉर्ड पेटीएम मनी के सिस्टम में रिकॉर्ड हो जाएंगे और आईपीओ खुलते ही स्टॉक एक्सचेंजों को भेज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Adani Wilmar Q4 Result : कंसोलिडेटेड मुनाफा 26% घटा, शेयर भी फिसला


पेटीएम मनी ने हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसे तहत एचएनआई यूपीआई के जरिए आईपीओ में 5 लाख रुपये तक की बोली लगा सकेंगे। इसके अलावा उसने एलआईसी के इनवेस्टर्स के लिए एक अलग कैटेगरी शुरू की है।

पेटीएम मनी की क्यूआर कोड फैसिलिटी का कैसे उठाएं फायदाय़

1. पेटीएम मनी के होम स्क्रीन पर आईपीओ सेक्शन को सेलेक्ट करें

2. अपनी कैटेगरी के मुताबिक इनवेस्टर टाइप सेलेक्ट करें। जो लोग 5 लाख रुपये तक की बोली लगाना चाहते हैं वो एचएनआई इनवेस्टर टाइप को सेलेक्ट कर सकते हैं।

3. अगर आप एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर हैं तो 'इनवेस्टर टाइप' सेक्शन में पॉलिसीहोल्डर्स सेलेक्ट करें

4. इस सुविधा के लिए जरूरी है कि आपका पैन पेटीएम मनी के डीमैट अकाउंट से जुड़ा हो।

5. आईपीओ के तहत 'करेंट एंड अपकमिंग' टैब में एलआईसी आईपीओ मौजूद होगा।

6. अब 'अप्लाई नाउ' ऑप्शन को हिट करें।

7. आपको बिड पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां आप प्राइस और क्वांटिटी अपडेट कर सकते हैं।

8. शेयरों का ऐलॉटमेंट होने के बाद आपको इसके बारे में इंफॉर्म कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।