Get App

LIC IPO: कुछ ही मिनट में ओपन होगा डीमैट अकाउंट, पेटीएम मनी की QR Code फैसिलिटी का उठाएं फायदा

पेटीएम मनी ने प्री-ओपन्ड आईपीओ अप्लिकेशंस भी शुरू किया है। इससे एलआईसी का आईपीओ खुलने से पहले ही इनवेस्टर्स उसके लिए अप्लाई कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2022 पर 5:55 PM
LIC IPO: कुछ ही मिनट में ओपन होगा डीमैट अकाउंट, पेटीएम मनी की QR Code फैसिलिटी का उठाएं फायदा
LIC का आईपीओ 4 मई को खुल गया है। इसमें 9 मई तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

LIC IPO में आप इनवेस्ट करना चाहते हैं? अगर आपका डीमैट अकाउंट अब तक नहीं खुला है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज यह आईपीओ खुल गया है। इससे ठीक पहले पेटीएम मनी ने बहुत अच्छी फैसिलिटी शुरू की है। इसकी मदद से मिनटों में डीमैट अकाउंट खुल जाएगा। पेटीएम मनी की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने इस सुविधा का ऐलान किया है। पेटीएम मनी ने किराना की दुकानों क्यूआर कोड लगाया है। कोई व्यक्ति इसकी मदद से फ्री में डीमैट अकाउंट खोल सकता है।

डीमैट अकाउंट शेयरों या आईपीओ में पैसे लगाने के लिए जरूरी है। पेटीएम मनी ने प्री-ओपन्ड आईपीओ अप्लिकेशंस भी शुरू किया है। इससे एलआईसी का आईपीओ खुलने से पहले ही इनवेस्टर्स उसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। दरअसल, इनवेस्टर्स के रिकॉर्ड पेटीएम मनी के सिस्टम में रिकॉर्ड हो जाएंगे और आईपीओ खुलते ही स्टॉक एक्सचेंजों को भेज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Adani Wilmar Q4 Result : कंसोलिडेटेड मुनाफा 26% घटा, शेयर भी फिसला

पेटीएम मनी ने हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसे तहत एचएनआई यूपीआई के जरिए आईपीओ में 5 लाख रुपये तक की बोली लगा सकेंगे। इसके अलावा उसने एलआईसी के इनवेस्टर्स के लिए एक अलग कैटेगरी शुरू की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें