LIC IPO:जानिए क्या LIC का स्टॉक पोर्टफोलिया दुनियाभर में होने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी का कर पाएगा सामना?

एनालिस्ट कुमार गौतम और नितिन चंडुका के मुताबिक एलआईसी के पोर्टफोलियो में भारत के मार्केट कैपिटालाइजेशन का 3.6 फीसदी हिस्सा शामिल है.

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलआईसी के पोर्टफोलियो में लॉर्जकैप कंपनियों के शेयरों का हिस्सा 75 फीसदी है । इससे यह स्पष्ट होता है कि इसका पोर्टफोलियो उतना डाइवर्सिफाइड नहीं है जितना देखने में लगता है।

Bloomberg Intelligence से यह बात निकलकर आई है कि लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का स्टॉक पोर्टफोलियो ग्लोबल स्तर पर ब्याज दरों में होने वाली किसी बढ़ोतरी का सामना करने में सक्षम है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी के 128 अरब डॉलर के स्टॉक पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल और एनर्जी जैसे सेक्टरों के लॉर्जकैप कंपनियों का प्रभुत्व है। आईपीओ लाने की तैयारी में लगी एलआईसी के पोर्टफोलियो में रिलायंस और आईटीसी जैसे इंडेक्स हैवी वेट शामिल हैं।

एनालिस्ट कुमार गौतम और नितिन चंडुका के मुताबिक एलआईसी के पोर्टफोलियो में भारत के मार्केट कैपिटालाइजेशन का 3.6 फीसदी हिस्सा शामिल है। एलआईसी के होल्डिंग में 370 से ज्यादा स्टॉक शामिल हैं लेकिन इसकी ओनरशिप 35 कंपनियों में केंद्रित है।


एलआईसी के पोर्टफोलियो में लॉर्जकैप कंपनियों के शेयरों का हिस्सा 75 फीसदी है । इससे यह स्पष्ट होता है कि इसका पोर्टफोलियो उतना डाइवर्सिफाइड नहीं है जितना देखने में लगता है। एनालिस्ट का कहना है एलआईसी का इक्विटी पोर्टफोलियो ड्युरेशन रिस्क काफी निम्न स्तर पर नजर आ रहा है। एनालिस्ट का अनुमान है कि फाइनेशिंयल और एनर्जी शेयरों में एलआईसी का 23 फीसदी और 16 फीसदी निवेश है।

LIC IPO:कंपनी का इश्यू प्राइस 1693-2962 रुपए के बीच हो सकता है, इश्यू साइज 53,500-93,625 करोड़ रुपए होने की उम्मीद

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का LIC का IPO जल्दी ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने सेबी में इश्यू का आवेदन (DRHP) जमा कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़ रुपए होती है। फिलहाल लिस्टेड प्राइवेट बीमा कंपनियां अपने एम्बेडेड वैल्यू से 3-4 गुना ऊपर ट्रेड कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।