LIC IPO: 11 मार्च को एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा आईपीओ, 60,000 करोड़ हो सकता है साइज

LIC IPO Date: एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी के आईपीओ का साइज 8 अरब डॉलर (करीब 60,000 करोड़ रुपये) होगा और यह 11 मार्च को एंकर निवेशकों के लिए लॉन्च हो सकता है

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 3:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO: एंकर निवेशकों के लिए 11 मार्च को खुल सकता है आईपीओ

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी के आईपीओ का साइज 8 अरब डॉलर (करीब 60,000 करोड़ रुपये) होगा, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी आम निवेशकों से पहले एंकर निवेशकों के लिए 11 मार्च को अपना IPO खोलेगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि एंकर निवेशकों के एक-दो दिन बाद इस आईपीओ को आम निवेशकों के लिए खोला जाएगा। चूंकि 11 मार्च को शुक्रवार है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि एलआईसी का आईपीओ सोमवार 14 मार्च को आम निवेशकों के लिए खुल सकता है।

सूत्रों की मानें तो, LIC के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को मार्च के पहले हफ्ते तक मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इस आईपीओ के प्राइस बैंड को तय किया जाएगा और इसके लिए अंतिम पेपर जमा किया जाएगा। एलआईसी और वित्त मंत्रालय की तरफ से खबर लिखे जाने से इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई थी।


यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala के इस मल्टीबैगर शेयर में लगातार 5वें दिन लगा लोअर सर्किट, इस साल दिया 120% का रिटर्न

2000-2100 रुपए हो सकता है इश्यू प्राइस

वहीं सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC, अपने आईपीओ से 65,400 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कंपनी का इश्यू प्राइस 2000-2100 रुपए तय हो सकता है। इसमें रिटेल इनेवस्टर्स के साथ कंपनी के कर्मचारियों और पॉलिसीहोल्डर्स को कुछ डिस्काउंट मिल सकता है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 10% डिस्काउंट मिल सकता है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स को 5% तक की छूट मिल सकती है। सरकार ने इश्यू के लिए इनवेस्टर्स के साथ रोडशो शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इनवेस्टर्स की क्षमता देखने और सरकार के साथ बातचीत के बाद प्राइसिंग में बदलाव हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।