LIC के शेयर मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो गए है। यह शेयर बीएसई में 867 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई पर यह 872 रुपये पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस से करीब 8 फीसदी कम भाव पर लिस्टिंग ने इनवेस्टर्स को निराश किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही यह शेयर दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों में 900 रुपये के ऊपर पहुंच गया। करीब 10:10 बजे दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों पर इस शेयर का भाव करीब 902 रुपये चल रहा था। एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग पर सबकी नजर लगी हुई थी।
