Lumino Industries IPO: एंकर निवेशकों से मिले ₹207 करोड़, ₹700 करोड़ का इश्यू आज, 27 अगस्त से ओपन; लगाने चाहिए पैसे?

Lumino Industries IPO के लिए मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, JM फाइनेंशियल और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। IPO में 10 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 9:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lumino Industries IPO की क्लोजिंग 31 अगस्त को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 1 सितंबर को फाइनल होगा।

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का ₹700 करोड़ का IPO आज 27 अगस्त से खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 207 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹78-₹82 प्रति शेयर है। लॉट साइज 182 शेयर है। IPO में करीब ₹500 करोड़ के 6.10 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही लगभग ₹200 करोड़ के 2.44 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में कंपनी के प्रमोटर देवेंद्र गोयल और जय गोयल शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

IPO की क्लोजिंग 31 अगस्त को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 1 सितंबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 3 सितंबर को हो सकती है। ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह अपने प्रोडक्ट भारत की बड़ी EPC कंपनियों को सप्लाई करती है और इंटरनेशनल ग्राहकों को भी सेवाएं देती है। इसका फोकस पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री के लिए कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और खास तरह के प्रोडक्ट बनाने और उनकी सप्लाई करने पर है। कंपनी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-टेंपरेचर लो-सैग (HTLS) कंडक्टर भी बनाती है।

इसके मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में एल्युमीनियम कंडक्टर, पावर केबल और इलेक्ट्रिकल वायर शामिल हैं। वहीं EPC बिजनेस में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशनए HTLS री-कंडक्टरिंग, EHV सबस्टेशन, सोलर पावर प्रोजेक्ट और वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।


क्या IPO में करना चाहिए निवेश

आनंद राठी: सब्सक्राइब

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी का कहना है कि ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में 11.7 प्रतिशत का ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन हासिल किया। पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में तीन दशकों से ज्यादा के अनुभव का फायदा उठाते हुए, कंपनी ने एक प्रोडक्ट-बेस्ड बिजनेस मॉडल बनाया है। यह मॉडल पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स, इलेक्ट्रिकल पैनल, कम्युनिकेशन सिस्टम्स और रेलवे नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले खास प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस्ड है। कंपनी के इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, मजबूत ऑर्डर बुक, अच्छे रिटर्न प्रोफाइल और सेक्टर के लिए अनुकूल माहौल को देखते हुए ब्रोकरेज ने इस IPO के लिए "सब्सक्राइब- लॉन्ग टर्म" रेटिंग की सलाह दी है।

Lumino Industries कैसे इस्तेमाल करेगी IPO के पैसे

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए उपकरणों और मशीनरी की खरीद, सिविल वर्क और इंटीरियर डेवलप करने के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल होगा। बाकी बचे पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे। इस IPO के लिए मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, JM फाइनेंशियल और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अभी से 60.98 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Upcoming IPO: पैसे कर लें तैयार, 31 अगस्त से खुलेगा मधुसूदन केला के निवेश वाली कंपनी पर्पल स्टाइल का IPO, जानिए सभी डिटेल्स

IPO में कितना हिस्सा ​किसके लिए रिजर्व

IPO में 10 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं। बाकी बचे इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 7 प्रतिशत बढ़कर ₹2,089.31 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹160 करोड़ रहा। एक साल पहले रेवेन्यू ₹1,946.68 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹124.59 करोड़ था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर ₹384.16 करोड़ की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।