Get App

Maitreya Medicare IPO : निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, दूसरे दिन तक 83 गुना सब्सक्राइब

Maitreya Medicare IPO : एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्रे मार्केट में निवेशक आईपीओ में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके शेयर अपर प्राइस से 70 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट लिस्टिंग तक आईपीओ शेयरों में ट्रेडिंग के लिए एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 9:53 PM
Maitreya Medicare IPO : निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, दूसरे दिन तक 83 गुना सब्सक्राइब
Maitreya Medicare के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Maitreya Medicare के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 83.25 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 10.09 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 13.21 लाख शेयर हैं। यह आईपीओ 27 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और निवेशकों के पास इसमें 1 नवंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी आईपीओ के जरिए 14.89 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके तहत 18.16 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। कंपनी ने 78-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और उनके लिए रिजर्व हिस्से को सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 126.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 18.52 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 63.65 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्रे मार्केट में निवेशक आईपीओ में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके शेयर अपर प्राइस से 70 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट लिस्टिंग तक आईपीओ शेयरों में ट्रेडिंग के लिए एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें