Get App

Mamaearth IPO : ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी में करना चाहते हैं निवेश? पहले जान लें तमाम डिटेल

Mamaearth IPO : आईपीओ से होने वाली आय में से कंपनी एडवर्टाइजमेंट खर्च के लिए 182 करोड़ रुपये और नए EBO स्थापित करने के लिए 20.6 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह नए सैलून स्थापित करने के लिए सब्सिडियरी कंपनी भबानी ब्लंट हेयरड्रेसिंग (BBlunt) में 26 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 1:51 PM
Mamaearth IPO : ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी में करना चाहते हैं निवेश? पहले जान लें तमाम डिटेल
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का आईपीओ 31 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Honasa Consumer IPO : Mamaearth की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का आईपीओ 31 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 2 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। इसके लिए 308-324 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 30 अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 365 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों, निवेशकों और अन्य बिक्री शेयरधारकों द्वारा 4.12 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के तहत की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

Mamaearth आईपीओ का लॉट साइज 46 इक्विटी शेयरों का है और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगाया जा सकता है। कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर 30 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है। वरुण अलघ, ग़ज़ल अलघ, फायरसाइड वेंचर्स फंड, सोफिना, स्टेलारिस, कुणाल बहल, ऋषभ हर्ष मारीवाला, रोहित कुमार बंसल और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा OFS के तहत बिक्री करने वाले शेयरधारक हैं।

सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी 7 नवंबर तक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। 9 नवंबर तक इक्विटी शेयर सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। आईपीओ शेड्यूल के अनुसार इसके इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 10 नवंबर टी+6 टाइमलाइन से होगी। इश्यू के मर्चेंट बैंकर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेएम फाइनेंशियल और जेपी मॉर्गन इंडिया हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज ऑफर के रजिस्ट्रार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें