Get App

Honasa Consumer IPO : 31 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

Honasa Consumer IPO : एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 30 अक्टूबर को एक दिन के लिए खोली जाएगी। आईपीओ के तहत 365 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 4.12 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 24, 2023 पर 8:02 PM
Honasa Consumer IPO : 31 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान
Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer का आईपीओ 31 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Honasa Consumer IPO : Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer का आईपीओ 31 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। निवेशकों के पास इसमें 2 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 30 अक्टूबर को एक दिन के लिए खोली जाएगी। आईपीओ के तहत 365 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 4.12 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

मनीकंट्रोल ने सबसे पहले रिपोर्ट में कहा था कि Honasa Consumer द्वारा 1700 करोड़ का आईपीओ 31 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। अगर इश्यू का आकार लगभग 1700 करोड़ रुपये है, तो OFS का आकार करीब 1335 करोड़ रुपये हो सकता है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

वरुण अलघ, ग़ज़ल अलघ, फायरसाइड वेंचर्स फंड, सोफिना, स्टेलारिस, कुणाल बहल, ऋषभ हर्ष मारीवाला, रोहित कुमार बंसल और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा OFS के तहत बिक्री करने वाले शेयरधारक हैं। आईआरएम एनर्जी, ब्लू जेट हेल्थकेयर और सेलो वर्ल्ड के बाद, होनासा चालू महीने में लॉन्च होने वाला चौथा आईपीओ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें