Manipal Payment IPO: 15 सितंबर को अलॉटमेंट होगा फाइनल, ऐसे कर सकते हैं चेक

कंपनी मणिपाल ग्रुप का हिस्सा है। यह देश और विदेश के बाजारों में बैंकों, फिनटेक कंपनियों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और सरकारों को पेमेंट सॉल्यूशन, आइडेंटिटी सॉल्यूशन, सिक्योर सॉल्यूशन, और स्मार्ट टैगिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 12:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Manipal Payment & Identity Solutions के इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹322-₹339 प्रति शेयर था।

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस का ₹805 करोड़ का IPO 1.42 गुना भरकर बंद हो चुका है। अब 15 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। उसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 17 सितंबर को होने वाली है। IPO में ₹320 करोड़ के 94.40 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹485 करोड़ के 1.43 करोड़ शेयरों का OFS (Offer for Sale) रहा। इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹322-₹339 प्रति शेयर था।

जिन लोगों ने Manipal Payment के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Manipal Payment & Identity Solutions IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।


MUFG Intime की वेबसाइट से कैसे करें चेक

  • https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • कंपनी नेम में Manipal Payment & Identity Solutions सिलेक्ट करें।
  • PAN या एप्लीकेशन नंबर या DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से एक को सिलेक्ट कर डिटेल डालें।
  • Submit पर क्लिक करें।

क्या करती है कंपनी

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड, मणिपाल ग्रुप का हिस्सा है। यह कंपनी देश और विदेश के बाजारों में बैंकों, फिनटेक कंपनियों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और सरकारों को पेमेंट सॉल्यूशन, आइडेंटिटी सॉल्यूशन, सिक्योर सॉल्यूशन, और स्मार्ट टैगिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। इसके पेमेंट सॉल्यूशंस में पेमेंट कार्ड, चेक सॉल्यूशन, नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC)/क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड, पेमेंट-इनेबल्ड वियरेबल्स और डिजिटल ऑटोमेशन सॉल्यूशन शामिल हैं।

आइडेंटिटी सॉल्यूशंस में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, नेशनल आइडेंटिटी कार्ड और ट्रांजिट मैनेजमेंट सॉल्यूशन शामिल हैं। सिक्योर सॉल्यूशंस में सिक्योर लॉजिस्टिक्स, इंश्योरेंस पॉलिसी का पर्सनलाइजेशन, प्रीमियम नोटिस, रिन्यूअल लेटर और मार्केटिंग से जुड़े मैटीरियल, साथ ही टैम्पर-एविडेंट लिफाफे, होलोग्राम और कोटेड प्रोडक्ट शामिल हैं।

Karamtara Engineering IPO 66 गुना भरा, अब लिस्टिंग पर हो सकता है मोटा मुनाफा; चेक करें GMP

Manipal Payment & Identity Solutions की वित्तीय सेहत

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस का वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू 6 प्रतिशत बढ़कर 1,356.59 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 253.46 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी पर 42 लाख की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 1,277.11 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 282.21 करोड़ दर्ज किया गया था। कंपनी आईपीओ से हुई कमाई का इस्तेमाल इक्विपमेंट खरीदने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।