Mankind Pharma IPO: निवेशकों का इतना मिलेगा लिस्टिंग गेन, 5 मई को होगा अलॉटमेंट, अगले हफ्ते मार्केट में एंट्री

Mankind Pharma IPO: कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के आईपीओ में क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने जमकर पैसे लगाए हैं। इन्हीं के दम पर यह इश्यू 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब शेयरों का अलॉटमेंट इस हफ्ते और लिस्टिंग अगले हफ्ते होना है। ग्रे मार्केट से शेयरों की एंट्री को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं

अपडेटेड May 01, 2023 पर 12:48 PM
Mankind Pharma का 4326 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25- 27 अप्रैल के बीच खुला था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था।

Mankind Pharma IPO: कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) का आईपीओ आखिरी दिन ओवरसब्सक्राइब होने में सफल रहा। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के दम पर यह जबरदस्त सब्सक्राइब हुआ। हालांकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह से सब्सक्राइब नहीं हो पाया। ओवरऑल यह इश्यू 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब इसके शेयरों का इसी हफ्ते 3 मई को अलॉटमेंट फाइनल होना है। जिन्हें इसके शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनके पैसे 4 मई को रिफंड होंगे और जिन्हें शेयर मिल जाएंगे, उनके डीमैट खाते में इसे 5 मई को भेज दिया जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते 8 मई को शेयरों की लिस्टिंग है। ग्रे मार्केट से जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक इसके शेयर 8 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन दे सकते हैं।

इस भाव पर हो सकती है शेयरों की एंट्री

ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर इश्यू के प्राइस बैंड 1026-1080 रुपये के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 92 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं यानी इसकी जीएमपी बढ़ी है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान यह 28 रुपये तक फिसल गया था। मौजूदा जीएमपी के हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके शेयरों की एनएसई-बीएसई पर 1172 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स अधिक अहम होते हैं।


Apple Fraud: भारतीय मूल के पूर्व एंप्लॉयी ने एपल को लगाया 138 करोड़ का चूना, अब देने हैं 155 करोड़, तीन साल की जेल भी

अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ऐसे चेक करें स्टेटस

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम मैनकाइंड फार्मा चुनें।

एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

रजिस्ट्रार की साइट से स्टेटस ऐसे करें चेक

https://ris.kfintech.com/ipostatus/, रजिस्ट्रार की साइट पर इस लिंक के जरिए जाएं।

यहां लिंक-1, लिंक-2, लिंक-3, लिंक-4 और लिंक-5 में किसी एक पर क्लिक करें।

आईपीओ चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां मैनकाइंड फार्मा चुनें।

इसके बाद तीन विकल्प दिखेगा- एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट और पैन। इनमे से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें।

अगर एप्लीकेशन नंबर चुना है तो एप्लीकेशन नंबर भरें और अगर पैन चुना है तो पैन भरा है। अगर डीमैट अकाउंट चुना है तो इसमें एनएसडीएल/सीडीएसएल में से एक अपना सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज चुनकर डीपीआईडी और क्लाइंट आईडी भरें।

कैप्चा भरकर सबमिट करें.

आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिखने लगेगा यानी कि कितने शेयरों के लिए आपने अप्लाई किया था और कितना अलॉट हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

Mankind Pharma IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

मैनकाइंड फार्मा का 4326 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25- 27 अप्रैल के बीच खुला था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था। इश्यू के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड और 13 शेयरों का लॉट साइज था। अब सब्सक्रिप्शन की बात करें तो खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा महज 0.92 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 3.80 गुना सब्सक्राइब हुआ। हालांकि QIB के आरक्षित हिस्से के 49.16 गुना सब्सक्रिप्शन के दम पर ओवरऑल यह इश्यू 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Vedanta Big Plan: कारोबार बढ़ाने के लिए वेदांता की आक्रामक योजना, अनिल अग्रवाल ने बताया कितना जरूरी है यह

Mankind Pharma के बारे में डिटेल्स

मैनकाइंड फार्मा की शुरुआत रमेश जुनेजा ने की थी। इसमें क्रिस कैपिटल और कैपिटल इंटरनेशल जैसे प्राइवेट इक्विटी फर्म ने पैसे लगाया हुआ है। कारोबार की बात करें तो इसका सबसे अधिक फोकस घरेलू मार्केट पर है और वित्त वर्ष 2022 के नतीजों के हिसाब से यहां से उसे 97.60 फीसदी रेवेन्यू हासिल हुआ। इसके करीब 36 ब्रांड्स हैं।यह मैनफोर्स कॉन्डोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज और इमरजेंसी कांट्रासिप्टिव ब्रांड अनवांटेड-72 के ब्रांड नाम से प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। इसके अलावा यह एंटएसिड पाउडर्स (गैस-ओ-फास्ट), विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स (हेल्थ ओके ब्रांड) और एंटी-एक्ने प्रीपेरेशंस (एक्नेस्टार ब्रांड) जैसे हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स को भी बनाकर बेचती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।