Get App

Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा ने IPO खुलने से पहले ही 1297.9 करोड़ जुटाए, 77 एंकर निवेशकों ने किया निवेश

Mankind Pharma IPO: दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा का बहुप्रतीक्षित आईपीओ कल यानी मंगलवार 25 अप्रैल को खुलने वाला है। हालांकि आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से करीब 1,297.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। मैनकाइंड फार्मा ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 12:08 AM
Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा ने IPO खुलने से पहले ही 1297.9 करोड़ जुटाए, 77 एंकर निवेशकों ने किया निवेश
Mankind Pharma का बहुप्रतीक्षित IPO कल यानी मंगलवार 25 अप्रैल को खुलने वाला है

Mankind Pharma IPO: दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा का बहुप्रतीक्षित आईपीओ मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहा है। हालांकि आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से करीब 1,297.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। मैनकाइंड फार्मा ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी के IPO में निवेश करने वाले प्रमुख एंकर निवेशकों में CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड, जीआईसी, अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), गोल्डमैन सैक्स और ब्लैकरॉक शामिल हैं। इसके अलावा कई प्रमुख घरेलू म्यूचुअल फंडों ने भी बतौर एंकर निवेशक इस IPO में निवेश किया है।

Mankind Pharma का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए मंगलवार 25 अप्रैल को खुलेगा और 27 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 1,026 से 1,080 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।

कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड यानी 1,080 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 1.2 करोड़ शेयर आवंटित किए गए हैं। कुल 77 निवेशकों ने एंकर इश्यू के जरिए Mankind Pharma के IPO में पैसा लगाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें