Manyavar IPO: मान्यवर की प्रमोटर Vedant का इश्यू 4 फरवरी को खुलकर 8 फरवरी को बंद होगा

Manyavar IPO: कंपनी का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है जिसके कारण इससे जुटाए गए फंड का फायदा कंपनी को नहीं होगा

अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 2:17 PM
कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है

Vedant Fashions IPO: पारंपरिक पोशाकों की ब्रांडेड कंपनी मान्यवर (Manyavar) का इश्यू 4 फरवरी को खुल रहा है और 8 फरवरी को बंद होगा। कंपनी को 18 जनवरी को मार्केट रेगुलेटर सेबी से इश्यू लाने की मंजूरी मिली थी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 फरवरी को होने वाली है।

वेदांत फैशन (Vedant Fashion) ने सितंबर 2021 में ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था। कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी के मौजूदा प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स 3.63 करोड़ शेयर बेचेंगे। कंपनी का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है जिसके कारण इससे जुटाए गए फंड का फायदा कंपनी को नहीं होगा।

कंपनी के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में 1.746 करोड़ शेयर राइन होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से, करीब 7,23,000 शेयर केदारा कैपिटल अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड की तरफ से और 1.818 करोड़ शेयर रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट की तरफ से बिक्री के लिए रखे जाएंगे।


फिलहाल, वेदांत फैशन की 7.2% हिस्सेदारी राइन होल्डिंग्स के पास, 0.3% हिस्सेदारी केदारा AIF के पास, जबकि 74.67% हिस्सेदारी रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट के पास है।

एक्सिस कैपिटल, इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

बता दें कि वेदांत फैशन, पुरुषों के एथनिक वियर सेगमेंट में कारोबार करती है। इसके प्रमुख ब्रांड 'मान्यवर' की देश भर में उपस्थिति है और यह इंडियन वेडिंग और सेलिब्रेशन वियर सेगमेंट में मार्केट लीडर है। इसके अलावा वेंदात फैशन के पास, त्वमेव (Twamev), मंथन (Manthan), मोहे (Mohey) और मेबाज (Mebaz) जैसे ब्रांड भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।