MapmyIndia IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या सब्सक्राइब करना ठीक है, चेक कीजिए ताजा GMP

MapmyIndia IPO: कंपनी इश्यू से 1040 करोड़ रुपए जुटा रही है और इसका प्राइस बैंड 1000-1033 रुपए है

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 9:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MapmyIndia का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है

MapmyIndia IPO: डिजिटल मैप, जियोस्पैटियल सॉफ्टवेयर और लोकेशन बेस्ड टेक्नोलॉजी प्रोवाइड कराने वाली इस कंपनी का इश्यू आज यानी 9 दिसंबर को खुल रहा है और 13 दिसंबर को बंद होगा। MapmyIndia अपने इश्यू से 1040 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। यह IPO CE इंफो सिस्टम्स का है जिस पर MapmyIndia का मालिकाना हक है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं और कंपनी को इसका कोई फायदा नहीं होगा।

MapmyIndia के इश्यू का प्राइस बैंड 1000-1033 रुपए है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 14,462 करोड़ रुपए जुटा सकती है।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 312 करोड़ रुपए


MapmyIndia ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले 8 दिसंबर को 24 एंकर इनवेस्टर्स से 312 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने इन्हें 1033 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 30.2 लाख इक्विटी शेयर जारी किए थे। इसके एंकर इनवेस्टर्स में फिडेलिटी, नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, SBI MF, HDFC MF और ICICI प्रू हैं।

क्या निवेशकों को पैसा लगाना चाहिए?

ब्रोकरेज फर्म Angel One का कहना है कि CE Info Systems (MapmyIndia) की इंडिया में लीडरशिप पोजीश है। लिहाजा लॉन्ग टर्म के लिए निवेशक इसमें पैसा लगा सकते हैं। इसे भारतीय बाजार पर मजबूत पकड़, क्लाइंट बेस, बेहतरीन नेटवर्क का फायदा, मजबूत मार्जिन, रिटर्न प्रोफाइल के साथ मजबूत कैश कंवर्जन (प्रोडक्ट को कैश में बदलने की क्षमता) है। Angel One ने कहा कि कंपनी करीब 3% रेवेन्यू ग्रोथ देने में कामयाब रही है। इसके साथ ही इसका मार्जिन प्रोफाइल भी मजबूत है जो इसके ग्रोथ को सपोर्ट करता है।

MapmyIndia IPO: 9 दिसंबर को लॉन्च होगा इश्यू, निवेश से पहले प्राइस बैंड, GMP सहित ये 10 बातें जानना जरूरी

आईपीओ का 50 पर्सेंट हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 पर्सेंट हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 35 पर्सेंट हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा जा सकता है। आईपीओ के लिस्ट होने के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी मौजूदा 61.71 पर्सेंट से घटकर 53.73 पर आ जाएगी।

MapmyIndia के शेयरों का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 20 दिसंबर तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं जिन निवशेकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे अगले दिन यानी 17 दिसंबर तक रिफंड कर दिए जाएंगे। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 21 दिसंबर को होने वाली है।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

MapmyIndia के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 795 रुपए चल रहा है। यह एक दिन पहले के मुकाबले 15 रुपए कम है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट प्रीमियम से यह संकेत मिल रहा है कि इश्यू में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।