Get App

Biba Fashion IPO: सेबी ने बीबा फैशन के IPO पर फिलहाल मंजूरी टाली, जानिए डिटेल

SEBI ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक नोट में कारणों का खुलासा किए बिना कहा कि वह बीबा फैशन के IPO से जुड़े अपने निष्कर्ष को फिलहाल 'निलंबित' रख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 9:04 PM
Biba Fashion IPO: सेबी ने बीबा फैशन के IPO पर फिलहाल मंजूरी टाली, जानिए डिटेल
Biba Fashion ने इस साल 12 अप्रैल को SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) वारबर्ग पिंकस और फेयरिंग कैपिटल के निवेश वाली फर्म बीबा फैशन (Biba Fashion) के प्रस्तावित इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को दी गई मंजूरी फिलहाल के लिए टाल दी है। हालांकि, SEBI ने इसके पीछे के कारणों की अभी जानकारी नही हैं। Biba Fashion ने इस साल 12 अप्रैल को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए पैसा जुटाने के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे।

SEBI ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक नोट में कारणों का खुलासा किए बिना कहा कि वह बीबा फैशन के IPO से जुड़े अपने निष्कर्ष को फिलहाल 'निलंबित' रख रही है। किसी भी कंपनी के IPO प्रस्ताव पर सेबी का निष्कर्ष जारी करने का मतलब उस IPO को मंजूरी देना होता है। SEBI आमतौर पर ड्राफ्ट पेपर फाइल करने के 30 दिनों के अंदर अपना निष्कर्ष जारी कर देता है।

ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, BIBA फैशन अपने आईपीओ के जरिए नए इक्विटी शेयर जारी कर 90 करोड़ जुटाएगी। इसके अलावा इश्यू में एक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) भी होगा, जिसके तहत कंपनी के 2.77 करोड़ शेयरों को उसके प्रमोटर और मौजूदा निवेशक बिक्री के लिए रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें