Get App

IPO: इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक! 491 गुना हुआ सब्सक्राइब, एक लॉट पर ₹1,25,000 के मुनाफे का संकेत

Maxwell Engineering Solutions IPO: मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के आईपीओ पर निवेशकों ने ऐसा दांव लगाया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। बिडिंग के आखिरी दिन यह ऑफर 491.39 गुना भरकर इतिहास रच चुका है, जिसमें एनआईआई का हिस्सा 858 गुना तक पहुंच गया। ₹57 करोड़ के इस आईपीओ को ₹20,372 करोड़ की भारी-भरकम बोलियां मिली हैं। ग्रे मार्केट में 50% के दमदार प्रीमियम के साथ इसकी 6 नवंबर लिस्टिंग होनी है

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 9:26 AM
IPO: इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक! 491 गुना हुआ सब्सक्राइब, एक लॉट पर ₹1,25,000 के मुनाफे का संकेत
₹216 करोड़ के वैल्युएशन वाली इस कंपनी को ₹20,372 करोड़ की बोलियां प्राप्त हुईं है

Maxwell Engineering Solutions IPO: शेयर बाजार में प्राइमरी मार्केट का जलवा बरकरार है। अंडरवाटर पेलेटाइजिंग सिस्टम के कंपोनेंट्स बनाने वाली प्रीसिजन इंजीनियरिंग कंपनी मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के आईपीओ पर निवेशकों ने छप्परफाड़ बोलियां लगाई हैं। 3 नवंबर को बिडिंग के आखिरी दिन यह आईपीओ 491.39 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है।

निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

कंपनी के आईपीओ को हर कैटेगरी के निवेशकों का भारी समर्थन मिला:

कुल एप्लीकेशन: 30 अक्टूबर से शुरू हुए इस आईपीओ में तीन दिनों के दौरान 5.06 लाख एप्लीकेशन प्राप्त हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें