Medanta Global Health IPO Day 2: मेदांता नाम से हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को शुक्रवार 4 नवंबर यानी बोली खुलने के दूसरे दिन भी निवेशकों से कमजोर प्रतिक्रिया मिली। Global Health का IPO दूसरे दिन शाम 5 बजे बोली खत्म होने के समय तक 49 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। एक्सचेंजों पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 4.67 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे करीब 2.28 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 56 फीसदी सब्सक्राइब किया है।
