Mehul Telecom IPO: आज होगा अलॉटमेंट आउट! निवेशकों में दिखा जबरदस्त क्रेज, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

Mehul Telecom IPO Allotment: मेहुल टेलीकॉम एक प्रमुख रिटेल चेन है जो Samsung, Apple, OnePlus, और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बेचती है। IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
मेहुल टेलीकॉम आईपीओ शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर 24 अप्रैल को होनी है

Mehul Telecom IPO Allotment: मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल चेन Mehul Telecom के IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन है। 27.73 करोड़ रुपये के इस IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज रात तक फाइनल होने की उम्मीद है। निवेशकों ने इस इश्यू पर जमकर भरोसा दिखाया है और यह 41.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आइए आपको बताते हैं लेटेस्ट GMP के साथ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

वैसे आपको बता दें कि, Mehul Telecom एक प्रमुख रिटेल चेन है जो Samsung, Apple, OnePlus, और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बेचती है। IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

सब्सक्रिप्शन के आंकड़े


BSE के डेटा के अनुसार, मेहुल टेलीकॉम के IPO को निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह कुल 41.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो QIBs कैटेगरी के लिए आरक्षित 5,49,600 शेयरों के मुकाबले 1,78,60,800 बोलियां मिलीं, जिससे यह हिस्सा 32.50 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसी तरह NII कैटेगरी में 5,47,200 शेयरों के लिए 3,21,50,400 बोलियां आईं और यह हिस्सा सबसे ज्यादा 58.75 गुना भरा। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व 9,43,200 शेयरों के मुकाबले 3,52,82,400 शेयरों के लिए आवेदन मिले, जिससे यह कैटेगरी 37.41 गुना सब्सक्राइब हुई। कुल मिलाकर, ऑफर पर रखे गए 20,40,000 शेयरों के लिए बाजार से कुल 8,52,93,600 शेयरों की भारी-भरकम बोलियां प्राप्त हुई हैं।

KFin Technologies पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले इस लिंक पर जाएं: https://ipostatus.kfintech.com/
  • वहां 'Select IPO' ड्रॉपडाउन में 'Mehul Telecom' चुनें।
  • अपना Application Number, PAN Card या Demat Account Number दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपको स्टेटस दिख जाएगा।

BSE की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका

  • BSE के IPO स्टेटस पेज पर जाएं: BSE IPO 
  • Issue Type में 'Equity' चुनें।
  • Issue Name में 'Mehul Telecom Limited' सिलेक्ट करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन (PAN) डिटेल डालें।
  • 'Search' बटन दबाएं।

क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

मेहुल टेलीकॉम आईपीओ शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर 24 अप्रैल को होनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयर करीब ₹101 पर ट्रेड कर रहे है। यह ₹98 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 3.06% का प्रीमियम संकेत दे रहा है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को मामूली मुनाफा मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।