Metro Brands IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) के शेयर 10 दिसंबर को खुलेंगे और 14 दिसंबर को बंद होंगे। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 485-500 रुपए है। 500 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, कंपनी इस आईपीओ से करीब 1,367.5 रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें 295 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,072.5 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत, कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपने करीब 2.14 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।
