Mobikwik को IPO के लिए SEBI से अप्रूवल, दिवाली से पहले लॉन्च की तैयारी

मोबिक्विक की IPO से 1,900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। यह देश में लिस्ट होने वाली पहली ऑनलाइन पेमेंट फर्म होगी

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement

ऑनलाइन पेमेंट्स और लेंडिंग फर्म मोबिक्विक को पब्लिक ऑफ के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से अप्रूवल मिल गया है। सूत्रों ने बताया कि मोबिक्विक की योजना दिवाली से पहले IPO लाने की है। यह देश में लिस्ट होने वाली पहली ऑनलाइन पेमेंट कंपनी होगी।

इस बारे में मोबिक्विक ने मनीकंट्रोल की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया।

SREI ग्रुप की IBC के बाहर सेटलमेंट की कोशिश, फाउंडर ने दी जानकारी

मोबिक्विक का साइज पेटीएम या लिस्टिंग की योजना बना रहे अन्य यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स जितना बड़ा नहीं है। मोबिक्विक ने IPO के लिए जमा कराए गए डॉक्युमेंट्स में बताया है कि डिजिटल पेमेंट्स, ऑनलाइन शॉपिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने से उसके बिजनेस को फायदा होगा।

इस IPO के जरिए 1,900 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसमें 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी होंगे और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल मौजूदा इनवेस्टर्स की ओर से होगा।

मोबिक्विक ने पिछले महीने अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी से 2 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। इसके लिए मोबिक्विक की वैल्यू 70 करोड़ डॉलर लगी थी।


पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबिक्विक की टोटल इनकम 18 प्रतिशत घटकर लगभग 302 करोड़ रुपये रही थी। इसका लॉस 12 प्रतिशत बढ़कर 111 करोड़ रुपये का था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

मोबिक्विक की राइवल पेटीएम भी जल्द पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।