Get App

MobiKwik IPO : मोबिक्विक की कुल इनकम 80% बढ़कर 540 करोड़ रुपये हुई, क्या प्रॉफिट में आई कंपनी?

वर्तमान में, मोबिक्विक को मुख्य रूप से दो सेगमेंट- पेमेंट और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज से रेवेन्यू मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 9:22 AM
MobiKwik IPO : मोबिक्विक की कुल इनकम 80% बढ़कर 540 करोड़ रुपये हुई, क्या प्रॉफिट में आई कंपनी?
मोबिक्विक ने जुलाई, 2021 में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। कंपनी आईपीओ के जरिये 1,500 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल से 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है

MobiKwik IPO : आईपीओ लाने की तैयारियों में लगी मोबिक्विक की कुल इनकम में 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। मोबिक्विक ने कहा कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल इनकम 80 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गई है।

बीते साल यानी वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 302.3 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की थी।

कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन में भारी बढ़ोतरी

मोबिक्विक ने कहा कि इस दौरान उसका कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही उसने 2021-22 की दूसरी छमाही में ऑपरेशनल प्रॉफिट दर्ज किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें