Credo Brands Marketing IPO: मुफ्ती जीन्स बनाने वाली कंपनी ने प्राइस बैंड किया फिक्स, 19 दिसंबर से ओपन हो रहा इश्यू

Credo Brands Marketing अपना एंकर बुक 18 दिसंबर को लॉन्च करेगी, जबकि कंपनी का पब्लिक इश्यू 21 दिसंबर को बंद हो जाएगा। वित्त वर्ष 2023 में क्रेडो का नेट प्रॉफिट 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77.5 करोड़ रुपये था। IPO के तहत सिर्फ मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पेश किया जाएगा

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 8:12 AM
Story continues below Advertisement

मुफ्ती ब्रांड के तहत कपड़ों और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली Credo Brands Marketing के IPO के लिए प्राइस बैंड 266-280 रुपये प्रति शेयर रहेगा। कंपनी की योजना इस पब्लिक इश्यू से 550 करोड़ रुपये जुटाने की है। IPO 19 दिसंबर को खुलेगा और 21 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक इस इश्यू में 18 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। IPO 21 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस पब्लिक इश्यू के तहत सिर्फ मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पेश किया जाएगा और कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी।

कंपनी के प्रमोटर्स कमल खुशलानी और पूनम खुशलानी OFS के जरिये 84.15 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे, जबकि सोनाक्षी खुशलानी और एंड्रयू खुशलानी 1.08-1.08 लाख शेयर बेचेंगे। कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन (Concept Communication), बेला प्रॉपर्टीज (Bela Properties), जय मिलान मेहता और सागर मिलान जैसे पब्लिक शेयरहोल्डर्स भी OFS रूट के जरिये 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री करेंगे।

कितना लॉट साइज


निवेशक 53 इक्विटी शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 22 दिसंबर को होने और शेयर बाजारों में लिस्टिंग 27 दिसंबर को होने की उम्मीद है। DAM कैपिटल एडवाइजर्स, ICICI सिक्योरिटीज और कीनेट फाइनेंशियल सर्विसेज इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं।

 

INOX India IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 437.8 करोड़, 14 दिसंबर को खुलेगा इश्यू

FY23 में शुद्ध मुनाफा 77.5 करोड़ रुपये 

वित्त वर्ष 2023 में क्रेडो का नेट प्रॉफिट 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77.5 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, अप्रैल-जून 2024 तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 8.57 करोड़ रुपये रहा। कमल खुशलानी, उनकी पत्नी पूनम खुशलानी और उनके बच्चों सोनाक्षी खुशलानी और एंड्रयू खुशलानी की कंपनी में 68.82% हिस्सेदारी है। क्रेडो पूरे भारत में 1807 टचपॉइंट्स की मदद से मुफ्ती जीन्स और एक्सेसरीज की खुदरा बिक्री करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।