Multibagger IPO: लिस्टिंग के 11 महीने में ही मल्टीबैगर साबित हुआ यह आईपीओ, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और भागेगा

Signatureglobal India Share Price: रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल का आईपीओ सितंबर 2023 में आया था। इसका इश्यू प्राइस 366-385 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। आज के समय में यह शेयर 1491.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग के बाद इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 11 महीनों में ही मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 11:05 PM
अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Signatureglobal India के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Realty Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया लिमिटेड (Signatureglobal India) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। आज 14 अगस्त को कंपनी के शेयरों में 0.64 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1491.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने रियल एस्टेट सेक्टर में चुनौतियों के बावजूद FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 20,957 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,569.95 रुपये और 52-वीक लो 444.10 रुपये है।

Signatureglobal India पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मल्टीबैगर स्टॉक सिग्नेचर ग्लोबल पर कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 2000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा प्राइस हिसाब से कंपनी के शेयरों में आगे 35 फीसदी की तेजी की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास महज एक दशक के ऑपरेशन में एग्जीक्यूशन का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।


कैसे रहे Signatureglobal India के तिमाही नतीजे

रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल ने FY25 की जून तिमाही में 6.76 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी को एक साल पहले इसी अवधि में 7.22 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि अप्रैल-जून FY25 में कुल आय बढ़कर 427.98 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 178.90 करोड़ रुपये थी।

गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ने अब तक 11 मिलियन वर्ग फीट हाउसिंग एरिया डिलीवर किया है और आगामी प्रोजेक्ट्स में लगभग 32.2 मिलियन वर्ग फीट बिक्री योग्य एरिया की मजबूत पाइपलाइन का दावा किया है। इसके अलावा, कंपनी के पास 16.4 मिलियन वर्ग ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें अगले 2-3 सालों में पूरा किया जाना है। 2023-24 में, सिग्नेचर ग्लोबल ने 72.70 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की। ​​कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान लगाया है।

Signatureglobal India IPO निवेशकों को अब तक 287% का तगड़ा मुनाफा

रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल का आईपीओ सितंबर 2023 में आया था। इसका इश्यू प्राइस 366-385 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। आज के समय में यह शेयर 1491.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग के बाद इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 11 महीनों में ही मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जिन आईपीओ निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों को होल्ड किया, उन्हें अब तक 287 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हो चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।