MV Electrosystems IPO: 12 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, जीएमपी 30 फीसदी, क्या आप सब्सक्राइब करेंगे?

MV Electrosystems IPO: एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स रेलवे के लिए इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाती है। इसने शेयर का प्राइस बैंड 400-425 रुपये तय किया है। यह इश्यू 290 करोड़ रुपये का है, जिसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी इनवेस्टर्स को सिर्फ नए शेयर इश्यू करेगी

अपडेटेड Aug 01, 2026 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस इश्यू में 3 अगस्त तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

MV Electrosystems IPO: एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू 31 जुलाई को शाम तक 12 गुना सब्सक्राइब हो गया था। अनलिस्टेड मार्केट में भी शेयरों में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिख रही है। इस इश्यू में 3 अगस्त तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

शेयरों के लिए 400-425 रुपये का प्राइस बैंड

MV Electrosystems रेलवे के लिए इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाती है। इसने शेयर का प्राइस बैंड 400-425 रुपये तय किया है। यह इश्यू 290 करोड़ रुपये का है, जिसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी इनवेस्टर्स को सिर्फ नए शेयर इश्यू करेगी। कंपनी का प्लान 68 लाख नए शेयर इश्यू करने का है।


कम से कम 34 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा

रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई करना होगा। एक लॉट 34 शेयरों का है। इसका मतलब है कि अप्लाई करने के लिए प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर कम से कम 14,450 रुपये की जरूरत पड़ेगी। रिटेल इनवेस्टर्स मैक्सिमम 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगे।

31 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग

इनवेस्टरगेन के मुताबिक, अनिलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर पर 133 रुपये प्रीमियम (GMP) चल रहा है। इसका मतलब है कि शेयर इश्यू प्राइस से करीब 31 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, आईपीओ वॉच ने जीएमपी 120 रुपये बताया है। इनवेस्टर्स को यह समझने की जरूरत है कि जीएमपी से शेयरों की लिस्टिंग का सिर्फ संकेत मिलता है।

कंपनी रेलवे के लिए इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स बनाती है

कंपनी का FY25 में रेवेन्यू बढ़कर 62.64 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 49.96 करोड़ रुपये था। हालांकि, FY26 में यह घटकर 49.43 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे कंपनी को FY26 में 12.63 करोड़ रुपये का लॉस हुआ। कंपनी रेलवे के लिए इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट, एसेंबली और मैन्युफैक्चरिंग करती है।

यह भी पढ़ें: IPOs This Week: 3 अगस्त से शुरू हफ्ते में Ardee Industries समेत 6 नए इश्यू, 11 कंपनियां होंगी लिस्ट

क्या आपको सब्सक्राइब क्या करना चाहिए?

SBI Securities ने एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयरों को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। हालांकि, उसका कहना है कि इस आईपीओ में सिर्फ लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट ने इनवेस्टर्स को इस आईपीओ से दूर रहने की सलाह दी है। वेंचुरा रिसर्च का कहना है कि निवेशक इस इश्यू में अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।