Netweb Technologies IPO : 24 जुलाई को फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेट, ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज

ग्रे मार्केट में Netweb Tech के आईपीओ की जबरदस्त डिमांड है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 368 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 868 रुपये के भाव पर होने की संभावना है जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 500 रुपये है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 1:41 PM
Netweb Technologies के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Netweb Technologies IPO : नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह इश्यू 90.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक इश्यू के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 24 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई है। अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया था तो ऑनलाइन माध्यम से कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप BSE वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपने मोबाइल के जरिए ऐसा कर सकते हैं।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  1. सबसे पहले BSE की वेबसाइट पर जाएं। इश्यू टाइप में 'इक्विटी' और इश्यू का नाम में 'Netweb Technologies India Limited' सेलेक्ट करें।
  2. अब या तो 'एप्लिकेशन नंबर' या 'पैन नंबर' दर्ज करें।
  3. 'I am not a robot' के सामने वाले बॉक्स को क्लिक करें।
  4. इसके बाद अंत में, 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले इश्यू के नाम में 'Netweb Technologies India Limited- IPO' चुनें।
  2. अब 'पैन नंबर', या 'एप्लिकेशन नंबर', या 'डीपी क्लाइंट आईडी' दर्ज करें।
  3. अंत में 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।


ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में Netweb Tech के आईपीओ की जबरदस्त डिमांड है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 368 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 868 रुपये के भाव पर होने की संभावना है जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 500 रुपये है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 73 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।

90.36 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

19 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 90.36 गुना सब्सक्राइब हो गया। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे 80,04,52,380 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 88,58,630 शेयर हैं। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 228.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को 81.81 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 19.15 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। सफल निवेशकों को 26 जुलाई तक उनके डीमैट अकाउंट में शेयर मिल जाएंगे। असफल निवेशकों के बैंक खातों में 25 जुलाई तक रिफंड जमा कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।