HMA Agro IPO: दो दिन में 55% भरा बीफ कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

HMA Agro IPO Subscription 2nd Day: बफैलो मीट यानी बीफ एक्सपोर्ट करने वाली दिग्गज कंपनी एचएमए एग्रो का आधा आईपीओ भर चुका है। 480 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने लगाई है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर चुका है। इश्यू में पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 5:10 PM
HMA Agro के 480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 24 जून तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे।

HMA Agro IPO Subscription 2nd Day: बफैलो मीट यानी बीफ एक्सपोर्ट करने वाली दिग्गज कंपनी एचएमए एग्रो का आधा आईपीओ भर चुका है। 480 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने लगाई है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर चुका है। ओवरऑल यह इश्यू दो दिन में 0.55 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 24 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे कैटेगरीवाइज आईपीओ सब्सक्रिप्शन की डिटेल्स दी जा रही है।

कैटेगरी- सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB)- 0.37 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)-1.20 गुना

खुदरा निवेशक- 0.38 गुना


टोटल- 0.55 गुना

(सोर्स: बीएसई)

HMA Agro IPO की डिटेल्स

एचएमए एग्रो के 480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 24 जून तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 330 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो (OFS) के तहत बिक्री होगी। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 555-585 रुपये का प्राइस बैंड और 25 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 जून को फाइनल होगा और बीएसई-एनएसई पर लिस्टिंग 4 जुलाई को होगी। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

ideaForge Tech IPO: '3 इडियट्स' में आमिर खान ने जो ड्रोन उड़ाया था, अब उस कंपनी का 26 जून को खुलेगा आईपीओ

HMA Agro की डिटेल्स

यह एक फैमिली बिजनेस है जिसमें भाई गुलजार अहमद और वाजिद अहमद फाउंडिंग प्रमोटर्स हैं। गुलजार अहमद चेयरमैन और पूर्णकालिक निदेशक हैं, जबकि वाजिद अहमद बोर्ड के एमडी हैं। एचएमए एग्रो बफैलो मीट, नेचुरल प्रोडक्ट्स, सब्जियों और सीरेल्स के कारोबार में है। यह बफैलो मीट यानी बीफ एक्सपोर्ट करने वाली देश की बड़ी कंपनियों में शुमार है। बफैलो मीट के एक्सपोर्ट में इसकी 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। यह ब्लैक गोल्ड, कामिल और एचएमए के ब्रांड नाम से अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। इसके प्रोडक्ट्स का निर्यात 40 से अधिक देशों में होता है।

अलीगढ़, मोहाली, आगरा और पारभानी में इसके चार फुल्ली इंटीग्रेटेड पैकेज्ड मीट प्रोसेसिंग प्लांट्स हैं और अब यह हरियाणा मं एक और ऐसा प्लांट खोलने की तैयारी मे है। वहीं उन्नाव में एक और प्लांट के लिए यह जमीन ले रही है। इसके अलावा कंपनी के पास जयपुर और मानेसर में सेकंडरी लेवल की दो मीट प्रोसेसिंग यूनिट है। कंपनी की करीब 90 फीसदी बिक्री निर्यात के रूप में है।

इसके वित्तीय सेहत की बात करें को हर वित्त वर्ष में इसका मुनाफा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2019 में इसे 31.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अगले ही वित्त वर्ष में यह बढ़कर 45.90 करोड़, फिर वित्त वर्ष 2021 में 71.60 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 में 117.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Alibaba में बड़ा बदलाव, नए चेयरमैन और सीईओ का ऐलान, दोनों ही हैं अलीबाबा के को-फाउंडर्स

पैसे लगाएं या नहीं?

प्री-आईपीओ नोट में मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज के एनालिस्ट ने कहा कि कंपनी का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है और इसका कस्टमर बेस मजबूत है। भविष्य में ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए एनालिस्ट का मानना है कि यह इश्यू उचित वैल्यूएशन पर उपलब्ध है और इस कारण इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।