Get App

Nexus Select Trusts IPO: 9 मई को खुलेगा देश के पहले रिटेल प्रॉपर्टी वाले REIT का आईपीओ, ₹3,200 करोड़ जुटाने की योजना

Nexus Select Trust IPO: ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के निवेश वाली फर्म नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 9 मई को बोली के लिए खुलेगा और 11 मई को बंद होगा। यह रिटेल प्रॉपर्टी वाली देश की पहली रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 8 मई को खुलेगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 29, 2023 पर 10:41 PM
Nexus Select Trusts IPO: 9 मई को खुलेगा देश के पहले रिटेल प्रॉपर्टी वाले REIT का आईपीओ, ₹3,200 करोड़ जुटाने की योजना
भारतीय शेयर बाजार में कुल 3 रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) सूचीबद्ध हैं

 

Nexus Select Trust IPO: ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के निवेश वाली फर्म नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 9 मई को बोली के लिए खुलेगा और 11 मई को बंद होगा। यह रिटेल प्रॉपर्टी वाली देश की पहली रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 8 मई को खुलेगा। आईपीओ की बोली पूरा होने के बाद 16 मई को इसके शेयरों का अलॉटमेंट होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके खाते में 17 मई को पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। जबकि 19 मई को इसकी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग हो सकती है।

IPO का कुल साइज करीब 3,200 करोड़ है। इसमें 1,400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी 1,800 करोड़ रुपये के मौजूद निवेशक अपने शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।

IPO में नए शेयरों की बिक्री से जो रकम मिलेगी, उसमें से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसके एसेट SPV और इनवेस्टमेंट एंटिटी से जुड़ी वित्तीय देनदारियों के पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा। दिसंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक, इसके एसेट SPV पर बैंकों का करीब 4,705.12 करोड़ रुपये बकाया था, जबकि डेट सिक्योरिटीज के तौर पर 126.80 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें