Nexus Select Trust IPO : सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद अब निवेशक आईपीओ के अलॉटमेंट डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इश्यू के शेयरों का अलॉटमेंट 16 मई को होने की संभावना है। शेयर अलॉटमेंट से पहले ग्रे मार्केट में नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत दिख रहे हैं। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 5.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 4.81 गुना और अन्य कैटेगरी को 6.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसके शेयरों की लिस्टिंग 19 मई को होगी।
