Nisus Finance Services लाएगी IPO, कंपनी ने दाखिल किए कागजात

Nisus Finance Services IPO: अमित अनिल गोयनका और मृदुला अनिल गोयनका कंपनी के प्रमोटर हैं। OFS के हिस्से के रूप में अमित अनिल गोयनका अपनी 7.20 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। आईपीओ के तहत कुल 65 लाख इक्विटी शेयरी की बिक्री होगी

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 7:51 PM
Nisus फाइनेंस सर्विसेज कंपनी लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Nisus Finance Services IPO: Nisus फाइनेंस सर्विसेज कंपनी लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी ने BSE में अपना डीआरएचपी दाखिल किया, जिसका मतलब है कि NBFC का लक्ष्य BSE SME IPO लॉन्च करना है। इस आईपीओ के तहत 57.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 7.20 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। इस तरह, आईपीओ के तहत कुल 65 लाख इक्विटी शेयरी की बिक्री होगी।

क्या है Nisus Finance Services का प्लान

अमित अनिल गोयनका और मृदुला अनिल गोयनका कंपनी के प्रमोटर हैं। OFS के हिस्से के रूप में अमित अनिल गोयनका अपनी 7.20 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।


Nisus Finance Services कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

NBFC का लक्ष्य फंड सेटअप को बढ़ाना, अतिरिक्त लाइसेंस प्राप्त करना और IFSC-गिफ्ट सिटी, DIFC-दुबई और FSC-मॉरीशस जैसे अहम फाइनेंशियल हब में फैसिलिटी और फंड मैनेजमेंट इन्फ्रॉस्ट्रक्चर में सुधार करना है। कंपनी की योजना घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए धन जुटाने की लागत और प्लेसमेंट फीस को कवर करने, अपनी सहयोगी कंपनी Nisus फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने, अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने की भी है।

Nisus Finance Services के बारे में

Nisus Finance Services को भारत में एक दशक से अधिक समय का अनुभव है। कंपनी वित्त वर्ष 2024 तक लगभग ₹1000 करोड़ मूल्य की एसेट्स का मैनेजमेंट करती है। इंडस्ट्री के दिग्गज अमित अनिल गोयनका द्वारा प्रमोटेड Nisus फाइनेंस सर्विसेज कंपनी लिमिटेड, शहरी इन्फ्रॉस्ट्रक्चर फाइनेंसिंग और प्राइवेट कैपिटल मार्केट ट्रांजेक्शन में काम करती है। 31 जनवरी 2024 को समाप्त अवधि तक Nisus फाइनेंस सर्विसेज ने ₹3,077.21 लाख का रेवेन्यू, ₹2,459.95 लाख का EBITDA और ₹1,687.96 लाख का PAT दर्ज किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।